भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का अपना महत्व है। पंचांग के अनुसार ही हम अपने धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। शुभ अशुभ का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। आइये जानते हैं, आज के पंचांग के अनुसार कब है शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल और क्या है ग्रह चाल।
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शनिवार है। शक संवत 1947 , विक्रमी संवत 2082, आश्विन, शुक्ल, षष्ठी, सौर आश्विन मास प्रविष्टे 12, रवि उस्सानी 04, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 04 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।
अनुराधा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 08 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग रात्रि 11 बजकर 46 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। बालव करण दिन के 12 बजकर 04 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार सूर्य हस्त में, छठा नवरात्रा।
सूर्योदय का समय - 6 बजकर 12 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय - 6 बजकर 12 मिनट तक।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 36 मिनट से सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। निशीथ काल रात में 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 36 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 जकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 42 मिनट से 9 मिनट से 12 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 6 बजकर 12 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक।
कोई भी शुभ समय या मुहूर्त के दौरान, राहुकाल गुलिक काल, यमगण्ड काल से बचना चाहिए क्योंकि ये समय अशुभ माना जाता है।
अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।