Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | शाहपुर में भव्य युद्व स्मारक का किया जाएगा निर्माण: केवल सिंह पठानिया

Updated on Sunday, September 07, 2025 16:02 PM IST

शाहपुर में भव्य युद्व स्मारक का किया जाएगा निर्माण: केवल सिंह पठानिया
बोले, हिमाचल के वीर सपूतों का देश की रक्षा में है अभूतपूर्व योगदान
वीर नारियों और सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने वालों को किया सम्मानित

धर्मशाला, 07 सितंबर। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर में शहीदों की यादों को तरोताजा रखने के लिए युद्व स्मारक का निर्माण किया जाएगा इस के लिए भूमि चिह्न्ति कर ली गई है।

रविवार को शाहपुर ब्लाक पूर्व सैनिक सैल की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वीर भूमि होने का श्रेय प्राप्त करने में हिमाचल के वीर सपूतों का अभूतपूर्व योगदान रहा है। जब भी देश को आवश्यकता हुई है, यहाँ के वीर जवानों ने अभूतपूर्व सैन्य परम्पराओं का निर्वहन करते हुये अपने साहस और पराक्रम का परिचय दिया है, यहाँ तक कि अपने प्राणों की आहुति देने से पीछे नहीं रहे हैं। कारगिल युद्ध में हिमाचल के 52 वीरों ने अपने प्राण देश के लिये न्योछावर किये हैं, जिनमें से 15 वीर सैनिक कांगड़ा जिले से थे। स्वतन्त्रता प्राप्ति से आज तक हिमाचल के लगभग 1728 वीरों ने अपने प्राण देश के लिये न्योछावर किये हैं।

उन्होंने कहा कि इस छोटे से पहाड़ी प्रदेश के 04 जाँबाज सैनिकों को परम वीर चक्र, 02 को अशोक चक्र, 10 को महावीर चक्र तथा 25 को कीर्ति चक्र जैसे शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त 1162 सैनिक विभिन्न पदकों द्वारा सम्मानित हैं। इनमें से जिला कांगड़ा के 02 परम वीर चक्र (मेजर सोमनाथ शर्मा व कैप्टन विक्रम बतरा), 01 अशोक चक्र, 04 महावीर चक्र, 12 कीर्ति चक्र, 18 वीर चक्र, 30 शौर्य चक्र व 374 सैनिक विभिन्न पदकों द्वारा सम्मानित हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में वीर नारियों, पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के कल्याण हेतू विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं चलाई हैं।

उन्होनंे कहा कि सितम्बर 2023 से युद्ध ऑपरेशन के समय शहीद अपंग हुए सैनिकों के आश्रितों को प्रदान की जा रही अनुग्रह अनुदान राशि की दरों में डेढ़ गुणा बढ़ौतरी की गई। शहीद सैनिकों के परिवारों को मिलने वाली 20 लाख की राशि को बढ़ाकर 30 लाख, अन्य कारणों से सैनिकों की मृत्यु पर राशि को 5 लाख से 7.50 लाख तथा युद्ध में अपंग सैनिकों की राशि को 2.50 लाख से 3.75 लाख व 1.00 लाख से 1.50 लाख किया गया। सितम्बर 2023 से नॉन पैन्शनर पूर्व सैनिकों व उनकी विधवाओं को मिलने वाली बुढ़ापा आर्थिक सहायता की पात्रता हेतु 35,000 रूपए की वार्षिक आय सीमा की शर्त को हटाया गया। इसके साथ ही बुढ़ापा आर्थिक सहायता की मासिक सहायता राशि को 01 अप्रैल, 2025 से 3,000ध्-से बढ़ाकर 5,000 रूपए कर दिया गया है।

द्वितीय विश्व युद्ध के नॉन पैन्शनर पूर्व सैनिकों व उनकी विधवाओं को दी जा रही बुढ़ापा आर्थिक सहायता को 31 अक्तूबर 2023 से प्रथम विश्व युद्ध के नॉन पैन्शनर पूर्व सैनिकों को भी प्रदान करने की स्वीकृति प्रदेश सरकार द्वारा दी गई।

वीर नारियों और उत्कृष्ट सैन्य सेवाओं के लिए मिला सम्मान
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने इस अवसर पर उत्कृष्ट सैन्य सेवाओं एवं वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया जिसमें विशिष्ट सेवा मैडल विजेता कर्नल जय सिंह, वीर नारियों पिंकी देवी, सावित्री देवी, सोमा देवी तथा सिंदूर आपरेशन के शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार की धर्मपत्नी सुषमा देवी, साधना देवी, तथा शहीद राकेश के भाई को सम्मानित किया गया।

सैन्य अनुभवों को किया सांझा
इस अवसर पर सुनिता बोहरा ने शहीद की मां कविता सुनाकर सबको भाव विभोर किया वहीं विशिष्ट सेवा मैडल से अलंकृत जय सिंह ने अपने सैन्य अनुभवों को सबके साथ सांझा किया वहीं सावित्री देवी ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति भी दी। चंगर पूर्व सैनिक सैल ने आपदा राहत कोष के लिए 50 हजार की राशि भी भेंट की।


इस अवसर पर शाहपुर सैनिक सैल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएस राणा, उपाध्यक्ष मेजर कुलदीप सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया सहित पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X