Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | संजय रत्न ने किया राजीव गांधी वन संवर्धन योजना और 76वें वन परिक्षेत्र महोत्सव का शुभारंभ

Updated on Thursday, August 14, 2025 18:08 PM IST

संजय रत्न ने किया राजीव गांधी वन संवर्धन योजना और 76वें वन परिक्षेत्र महोत्सव का शुभारंभ

ज्वालामुखी के वार्ड नंबर 7 में महिला मंडल भवन की रखी आधारशिला

खुंडियां  में जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए 35 लाख रुपए के चेक


ज्वालामुखी, 14 अगस्त:-  ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने आज राजीव गांधी वन संवर्धन योजना और 76वें वन परिक्षेत्र स्तरीय महोत्सव का शुभारंभ ग्राम पंचायत सिल्ह से किया । इस दौरान उन्होंने हरड़ का पौधा रोपित किया।

उन्होंने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत 2 हेक्टेयर भूमि पर 1600 टोल पौधे रोपे जाएंगे, और इस योजना के माध्यम से युवक मंडलों, महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों को पर्यावरणीय गतिविधियों में सक्रिय किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सिल्ह पंचायत को बड़ा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सिंघौंड़ा पत्न पुल के लिए 24 करोड़ रुपये की स्वीकृति का भी उल्लेख किया।

इससे पहले विधायक ने  नगर परिषद ज्वालामुखी के वार्ड नंबर 7 में महिला मंडल भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। उन्होंने महिला मंडल निर्माण के लिए पूर्व निर्धारित 14 लाख की राशि को बढ़ाकर 25 लाख करने की घोषणा की। ताकि भवन को दो मंजिला बनाया जा सके जिसमें एक बड़ा हाल
प्रथम मंजिल में कार्यालय और ग्राउंड फ्लोर में कमर्शियल शॉप्स बन सके, जिससे महिला मंडल की आर्थिक आत्मनिर्भरता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण में किसी भी प्रकार की धन की कमी नहीं आने दी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त राशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी। विधायक ने कहा कि यह भवन महिलाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक कार्यक्रमों का सशक्त केंद्र बनेगा।

इसके अलावा, विधायक संजय रतन ने लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह, खुंडियां में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों को कुल 35 लाख रुपये के चेक वितरित किए। यह सहायता मुख्य रूप से पशु मृत्यु से प्रभावित परिवारों को दी गई। कुल 55 लाभार्थियों को आंशिक व पूर्ण सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।

विधायक ने कहा कि सरकार हर वर्ग के साथ है और आपदा या कठिन परिस्थिति में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।
कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय जनता ने विधायक संजय रतन का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसडीएम ज्वालामुखी संजीव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक राम प्रसाद जयसवाल ,वन अरण्यपाल निंशात मडहोत्रा, वन मंडल अधिकारी देहरा सनी वर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग विवेक शर्मा , खंड विकास अधिकारी अंशु चंदेल,कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग सनी शर्मा , कार्यकारी अधिकारी अक्षत गुप्ता , नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा , अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अश्विनी दत ,महामंत्री युवा कांग्रेस नीरज शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X