Hindi English Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन • धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 21 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आज़ाद हिंद की अस्थायी सरकार की स्थापना की। यह भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण कदम था • राशिफल 21 अक्टूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल • नारायण सूक्तम् से हेल्दी हार्ट तक: आस्था, अनुशासन और विज्ञान का अनूठा संगम • कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल • आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’ • शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश • संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

हिमाचल

More News

शिमला | सेना के शौर्य पर सवाल उठाकर मंत्री जगत नेगी ने की राष्ट्रविरोध की हदें पार: राकेश जमवाल

Updated on Friday, July 04, 2025 20:53 PM IST

*सेना के शौर्य पर सवाल उठाकर मंत्री जगत नेगी ने की राष्ट्रविरोध की हदें पार: राकेश जमवाल* 
 
 *क्या मंत्री महोदय भूल गए कि वे भारत सरकार के अंतर्गत एक राज्य सरकार में मंत्री हैं, न कि पाकिस्तान के प्रचार मंत्री* 
 
 
शिमला, 4 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कांग्रेस सरकार के मंत्री जगत नेगी द्वारा भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी व केंद्र सरकार के खिलाफ दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मंत्री जगत नेगी अपने मानसिक संतुलन खो चुके हैं और उन्हें जल्द से जल्द किसी अच्छे मनोवैज्ञानिक से परामर्श लेना चाहिए। उनका बयान न केवल देश विरोधी है, बल्कि सेना का घोर अपमान भी है।
 
जगत नेगी ने कहा है कि मोदी सरकार 'ऑपरेशन सिन्दूर' को भारत की जीत बताकर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि पाकिस्तान ने मात्र दो दिन में भारत की सीमाएं तोड़ दीं, और लोगों को मार दिया और हमारे जहाजों को गिरा दिया। राकेश जमवाल ने इस बयान को पाकिस्तान की भाषा बताते हुए कहा कि यह फर्जी, भ्रामक और तथ्यहीन है।
 
उन्होंने कहा कि "ऑपरेशन सिन्दूर" भारत की रणनीतिक और सैन्य विजय का प्रतीक है। यह भारत की सेना के पराक्रम, संकल्प और संप्रभुता की रक्षा में असाधारण साहस का परिचायक है। लेकिन कांग्रेस के मंत्री को न तो देश के शौर्य की परवाह है और न ही सत्य की कद्र। जब भी जगत नेगी जैसे नेता बोलते हैं, उनके शब्दों में या तो मोदी सरकार के प्रति घृणा झलकती है या देश की सुरक्षा को कमतर दिखाने की कोशिश।
 
राकेश जमवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसी वीरभूमि, जहां का हर घर सेना से जुड़ा है, वहां का एक मंत्री सेना पर सवाल उठा रहा है — यह पूरे प्रदेश का अपमान है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस बयान से सहमत हैं? अगर नहीं, तो जगत नेगी को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। यदि मुख्यमंत्री मौन रहते हैं, तो यह माना जाएगा कि वे भी सेना विरोधी मानसिकता से सहमत हैं।
 
राकेश जमवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सेना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने पराक्रम का लोहा मनवाया है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिन्दूर ने यह सिद्ध किया है कि भारत अब सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं देता, बल्कि जवाब देना जानता है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के डीएनए में ही राष्ट्रविरोध घुसा हुआ है — पहले राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करते हैं, अब उनके नेता देश के अंदर सेना को ही नीचा दिखाने पर आमादा हैं।
 
राकेश जमवाल ने कहा कि हिमाचल की जनता ऐसे मंत्री को माफ नहीं करेगी। या तो मुख्यमंत्री सुकखु मंत्री जगत नेगी को हटाये या वो इस राष्ट्रविरोधी सोच व ब्यान के लिए सेना से माफी मांगे।
Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

शिमला : मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

धर्मशाला : धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शिमला : आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

शिमला : शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

शिमला : संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

शिमला : विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिमला : पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

कांसा चौक : शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

केलांग : उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

X