तिरुवनंतपुरम - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Shashi Tharoor जल्द ही पार्टी से किनारा कर NCP of Sharad Pawar में शामिल हो सकते हैं। एनसीपी केरल के प्रदेश अध्यक्ष पीसी चाको ने इस ओर इशारा भी किया है। कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी में शशि थरूर को नजरअंदाज किया जा रहा है।
P C Chako ने कन्नूर में कहा क़ि अगर कांग्रेस सांसद शशि थरूर एनसीपी में आते हैं तो हम उनका गर्मजोशी से उनका स्वागत करेंगे। अगर कांग्रेस पार्टी उन्हें बाहर भी करती है तो भी वह तिरुवनंतपुरम से सांसद बने रहेंगे। पीसी चाको ने कहा मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि थरूर को कांग्रेस में नजरअंदाज किया जा रहा है।
Congress Party में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी में थरूर को नजरअंदाज किया जा रहा है। मल्लिकार्जुन खरगे के अध्यक्ष बनने के बाद से ही थरूर को बड़ी भूमिकाओं से दूर रखा जा रहा है जिससे थरूर नाराज चल रहे हैं।
इस बीच शशि थरूर ने उनके एनसीपी में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया है। पीसी चाको के बयान के बाद थरूर ने कहा है कि मैं एनसीपी में नहीं जा रहा हूं। पीसी चाको से इस मामले पर मेरी कोई चर्चा भी नहीं हुई है।