Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | दुल्हन की तरह सजा तपोवन

विजयेन्दर शर्मा | Updated on Sunday, June 29, 2025 17:06 PM IST

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली,कर्नाटका, तेलंगाना व उत्तर प्रदेश के स्पीकर धर्मशाला पहुंचे

धर्मशाला, 29 जून-30 जून व 1 जुलाई को तपोवन धर्मशाला में आयोजित हो रहे राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र - ॥ के लिए तपोवन भवन धर्मशाला को दुल्हन की तरह सजाया गया है जबकि सम्मेलन में भाग लेने पंजाब, हरियाणा,दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना तथा कर्नाटका राज्य के स्पीकर वायुमार्ग द्वारा धर्मशाला पहुंच गए हैं।

राज्य सभा उप-सभापति हरिवंश भी धर्मशाला पहुंच चुके हैं। कल 30 जून को प्रात: 10 बजे सम्मेलन का शुभारम्भ करने लोक सभा अध्यक्ष एवं राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत के चेयरमैन ओम बिरला प्रात: 8 बजे हवाई मार्ग द्वारा गगल एयरपोर्ट पहुंच रहे है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू उदघाटन अवसर पर सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

तपोवन धर्मशाला राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन को प्रथम बार आयोजित करने जा रहा है जो अपने आप में ऐतिहासिक होगा। राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र - ॥ में पांच राज्य शामिल हैं जिसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा जम्मू – कश्मीर राज्य शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां इन सभी राज्यों के संयोजक हैं।

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि इस सम्मेलन में कुल 178 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जिसमें लोक सभा अध्यक्ष, राज्य सभा उप- सभापति और 8 राज्यों के स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष, मुख्य सचेतक, उप-मुख्य सचेतक तथा माननीय सदस्य शामिल हैं। इस सम्मेलन का मुख्य थीम (विषय) “डिजिटल युग में सुशासन: संसाधनों का प्रबन्धन, लोकतन्त्र की रक्षा और नवाचार को अपनाना है”।

उन्होने कहा कि इस वार्षिक सम्मेलन में तीन सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिसमें 30 जून को उदघाटन समारोह के बाद पहला सत्र आयोजित किया जाएगा तथा पहले विषय के रूप में “राज्य के विकास की तुलना में राज्य के संसाधनों के प्रबन्धन में विधायिका की भूमिका” पर मंथन किया जाएगा। इस सत्र में सभी राज्यों के प्रतिनिधि अपने-अपने विचार रखेंगे।

1 जुलाई को दो सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिसमें दो विषयों क्रमश: “अनुच्छेद 102 (2) और 191 (2) की 10वीं अनुसूची के तहत दलबदल के आधार पर अयोग्यता का प्रावधान” तथा “विधान सभाओं में ए0आई0 (कृत्रिम बुद्विमता) का उपयोग” पर चर्चा की जाएगी।
1 जुलाई को ही राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ के वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र- ॥ का समापन होगा जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे तथा अपना सम्बोधन देंगे जबकि इस कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, राज्य सभा उप- सभापति हरिवंश, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी शामिल होंगे और अपना सम्बोधन देंगे।

इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार धन्यवाद सम्बोधन करेंगे। सम्मेलन में लोक सभा महासचिव, राज्य सभा महासचिव तथा सभी राज्य विधान सभाओं के सचिव भी शिरकत करेंगे। सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X