लॉरेट फार्मेसी संस्थान में तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तीसरे दिन विदाई समारोह में संस्थान के प्रबंधक एवं निर्देशक डॉ रण सिंह एवं निर्देशक एवं प्राचार्य डॉ एम् एस आशावत ने मुख्यातिथि अमर शहीद बाबा अजित सिंह जुजर सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी से निर्देशक एवं प्राचार्य डॉ शैलेश शर्मा और अभिलाषी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी मंडी से निर्देशक एवं प्राचार्य डॉ राजेंद्र गुलेरिया का गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया और सरस्वती बन्दना एवं दीप प्रज्जबलित करके कार्यशाला का शुभारंभ किया i
कार्यशाला के पहले सेशन में डॉ. शैलेश शर्मा ने कोर्स आउटकम्स एवं शिक्षकों को इनोवेटिव टीचिंग, धीमी और तेज़ गति से सीखने वाले छात्र की पहचान करने के पहलू से अबगत करवाया । दूसरे सेशन में डॉ राजेंद्र गुलेरिया ने शिक्षण कि नैतिकता के बारे मैं जानकारी साँजा कि उन्होंने कहा शिक्षण में नैतिकता से तात्पर्य उन नैतिक सिद्धांतों और मानकों से है जो शिक्षण प्रक्रिया में एक शिक्षक के व्यवहार और निर्णय लेने का मार्गदर्शन करते हैं।
यह छात्र-शिक्षक संबंधों, पाठ्यक्रम सामग्री, मूल्यांकन और समग्र शैक्षिक वातावरण से संबंधित नैतिक विचार भी शामिल करता है. कार्यक्रम के तीसरे सेशन में लॉरेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के प्रोफेसर डॉ प्रवीण ने अपने विचारो को भी सांझा किया इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ विनय पंडित, आयोजिक सचिव डॉ परवीन, सहसंयोजक डॉ सी पी एस वर्मा और डॉ. अमरदीप भी मौजूद रहे
लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कथोग में होगा चैस प्रतियोगिता का आयोजन
ज्वाला चैस क्लब के प्रधान मोहिंद्र धीमान ने बताया कि अंडर 14 और सीनियर वर्ग में शतरंज प्रतियोगिता लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कथोग में 15 जून को आयोजित की जायेगी।इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से लगभग 150 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। ज्वाला चैस क्लब इस प्रतियोगिता के लिए तैयारियां कर रहा है।उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी इस चैस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है बो 13 जून तक टूर्नामेंट फीस भरके गूगल फॉर्म भर दे।टूर्नामेंट से संबंधित जानकारी ज्वाला चैस क्लब के फेसबुक पेज पर भी उपलब्ध है।