Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

सोलन | अहिल्याबाई की उपलब्धियाँ भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हैं : टंडन

Updated on Thursday, May 29, 2025 14:32 PM IST

भाजपा प्रदेश प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने मुरारी मार्केट में अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जन्म शताब्दी के अवसर पर महिला मोर्चा भाजपा जिला सोलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश उपाध्यक्षा रश्मिधार सूद, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, पूर्व मंत्री राजीव सहजल, प्रत्याशी राजेश, पूर्व विधायक के एक ठाकुर, गोविंद राम शर्मा, लखविंदर राणा, पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिला अध्यक्ष रतन पाल सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी और मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम में अध्यक्षता प्रियंका अग्रवाल जिला महामंत्री महिला मोर्चा द्वारा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय टंडन ने कहा महान शासक, समाज सुधारक और धर्मनिष्ठ रानी अहिल्याबाई होलकर (31 मई 1725 - 13 अगस्त 1795) की उपलब्धियाँ भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हैं। मालवा साम्राज्य की रानी के रूप में, उन्होंने अपने कुशल शासन, समाज कल्याण और धार्मिक कार्यों के माध्यम से एक अमिट छाप छोड़ी। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम उनकी प्रमुख उपलब्धियों को याद करते हैं।

कुशल शासन और प्रशासन
टंडन ने कहा कि अहिल्याबाई ने 1767 से 1795 तक मालवा साम्राज्य पर शासन किया। उनके शासनकाल में मालवा ने अभूतपूर्व समृद्धि और स्थिरता देखी। उन्होंने न्यायपूर्ण प्रशासन, व्यापार और कृषि को बढ़ावा दिया, जिससे प्रजा सुखी और समृद्ध रही।

होलकर ने समाज सुधार और कल्याण के बड़े काम किए : टंडन
उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने सामाजिक सुधारों पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने विधवाओं और वंचितों के उत्थान के लिए कई कदम उठाए। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय है।

होलकर का धार्मिक और सांस्कृतिक में भी बड़ा योगदान रहा, अहिल्याबाई ने देशभर में मंदिरों, धर्मशालाओं, कुओं, तालाबों और घाटों का निर्माण करवाया। काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार और अन्य धार्मिक स्थलों का विकास उनके धार्मिक समर्पण का प्रतीक है। उनकी सहिष्णुता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान ने उन्हें जन-जन की प्रिय शासक बनाया।

होलकर महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा है : बिंदल

प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि एक महिला शासक के रूप में, अहिल्याबाई ने यह सिद्ध किया कि नेतृत्व और साहस में लिंग कोई बाधा नहीं है। उनकी बुद्धिमत्ता, साहस और दृढ़ता आज भी लाखों लोगों, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। सैन्य और कूटनीतिक कौशल, अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में मालवा को आंतरिक और बाह्य खतरों से सुरक्षित रखा। उनकी कूटनीतिक नीतियों और सैन्य रणनीतियों ने साम्राज्य को मजबूत किया।अहिल्याबाई होलकर का जीवन और उनकी उपलब्धियाँ हमें यह सिखाती हैं कि सच्चा नेतृत्व जनसेवा और नैतिकता के आधार पर ही संभव है।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X