Gujrat Assembly Election 2022 में आज दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानिप में अपने मत का इस्तेमाल किया है। इससे पहले पीएम मोदी रविवार को गुजरात पहुंचे थे। गुजरात में दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। इस चरण में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है। अहमदाबाद के निसान पब्लिक स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ पर पीएम मोदी ने वोट डाला है। अपने मत का इस्तेमाल करने के बाद पीएम मोदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में लोगों ने लोकतंत्र के इस पर्व को उत्साह से मनाया। मैं देश के लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं शांतिपूर्ण मतदान आयोजित करने के लिए चुनाव आयोग का भी धन्यवाद करता हूं।
राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपना वोट डाला है। मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद में बूथ संख्या 95 पर अपना वोट डाला है। दूसरे चरण के चुनाव में राज्य के अलग-अलग बूथों पर लोगों की कतार नजर आ रही है। सभी लोग आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अपने मत का इस्तेमाल कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने दूसरे चरण में अपना वोट डाला है। अहमदाबाद सिलाज अनुपम स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ संख्या-95 पर जाकर यूपी की गवर्नर ने अपना वोट डाला।
कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'युवाओं, किसानों, महिलाओं और हर नागरिक को दिया हुआ वचन हम निभाएंगे, गुजरात में परिवर्तन लाएंगे। गुजरात की जनता से अपील है, भारी संख्या में मतदान करें। अपने अधिकार का वहन कर, प्रदेश की प्रगति और उन्नति के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएं।'
morepic3
गुजरात चुनाव में भाजपा पुलिस और सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रही है। यह आरोप है कांग्रेस नेता जगदीश ठाकोर का है। जगदीश ठाकोर ने कहा कि बालदेव ठाकोर कलोल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और इसे पुलिस कैंप के रूप में बदल दिया गया है। वहां डर का माहौल है। यह दिखाता है कि भाजपा चुनाव आ रही है और वो पुलिस तथा सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर चुनाव को प्रभावित करना चाती है। हमारे कार्यकर्ता और नेता बहादुरी से लड़ेंगे औऱ जीतेंगे।
कांग्रेस नेता भरत सोलंकी ने बोटाद ने मतदान किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, पहले चरण में कांग्रेस को सौराष्ट्र और साउथ गुजरात में जबरदस्त समर्थन मिला है। नॉर्थ गुजरात और मध्य गुजरात में चुनाव हो रहे हैं। आप लंबी कतारें देख सकते हैं। 8 दिसंबर आने दीजिए कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।विपक्ष के नेता कांग्रेस के सुखराम राठवा छोटा उदयपुर से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि विरमगाम, वडगाम और घाटलोडिया सीटों से लखाभाई भारवाड़, जिग्नेश मेवाणी और अमी याज्ञनिक जैसे प्रमुख कांग्रेसी नेता चुनावी मैदान में हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) से देवगढ़बरिया से भरत वाखला, दियोदर से भीमा चौधरी, गांधीनगर दक्षिण से दौलत पटेल, विरमगाम से कुंवरजी ठाकोर और घाटलोडिया से विजय पटेल अंतिम चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।