अपने रक्तचाप को सटीक रूप से मापें, उसे नियंत्रित करें, लंबा जीवन जिएं" -डॉ राजेश गुलेरी
डॉ राजेश गुलेरी ने एचडब्ल्यूसी/एचएससी के राष्ट्रीय प्रमाणन के लिए बीएमओ, सीएचओ एवम स्वास्थ्य कार्यकर्ता को किया सम्मानित
मुख्यचिकित्सा डॉ राजेश गुलेरी ने विश्व उच्च रक्तचाप जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया । डॉ गुलेरी ने बताया यह अभियान 17 मई से 16 जून तक चलेगा । इस दौरान उच्च रक्तचाप अभियान के उपलक्ष्य में शपथ भी दिलाई गई ।
इस अवसर पर डॉ गुलेरी ने कहा कि इस दिवस को मनाने का लक्ष्य आमजनमानस में इसके बचाव के बारे जानकारी व जागरूकता बढाना है । इस अवसर पर, स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने लोगों से नियमित रूप से रक्तचाप जांच करवाने की अपील की है। डॉ गुलेरी ने कहा कि उच्च रक्तचाप जिसे ‘मूक हत्यारा’ भी कहा जाता है, हृदय रोग, स्ट्रोक, किडनी फेल्योर और दृष्टि हानि जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। जानकारी देते हुए डॉ गुलेरी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, विश्वभर में लगभग 1.13 अरब लोग उच्च रक्तचाप से ग्रस्त हैं, लेकिन इनमें से लगभग आधे लोग अपनी स्थिति से अनजान हैं। भारत में यह संख्या तेजी से बढ़ रही है।
हिमाचल प्रदेश और कांगड़ा की स्थिति:
राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-4) के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में पुरुषों में उच्च रक्तचाप की दर 26.3% और महिलाओं में 13.7% है। कांगड़ा जिले में यह दर पुरुषों में 25.6% और महिलाओं में 11.3% है। कुल मिलाकर, कांगड़ा में लगभग 23% जनसंख्या उच्च रक्तचाप से पीड़ित है, जो राज्य के औसत से अधिक है।
उच्च रक्तचाप के प्रमुख कारण:
- असंतुलित आहार
- शारीरिक गतिविधि की कमी
- धूम्रपान और अत्यधिक शराब सेवन
- तनाव
- वंशानुगत कारक
रोकथाम एवं प्रबंधन के उपाय:
- संतुलित आहार लें – नमक, वसा और चीनी का सेवन सीमित करें।
- नियमित व्यायाम करें – प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट पैदल चलना या व्यायाम करें।
- धूम्रपान छोड़ें और शराब/कैफीन का सेवन कम करें।
- वजन को नियंत्रित रखें और नियमित रूप से रक्तचाप की जांच करवाएं।
जनजागरूकता अभियान (17 मई से 16 जून 2025 तक):
डॉ. गुलेरी ने बताया कि इस बार विश्व उच्च रक्तचाप दिवस को एक माह तक चलने वाले जनजागरूकता अभियान के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें निम्न गतिविधियाँ शामिल हैं:
- कार्यस्थलों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों, जनजातीय क्षेत्रों एवं दूरदराज़ के इलाकों में जांच शिविर
- स्कूलों व कॉलेजों द्वारा रैली, वॉकथॉन, साइकिल रैली
- रेड रिबन क्लब द्वारा नुक्कड़ नाटक, नारा लेखन, क्विज़, पोस्टर प्रतियोगिता
- नर्सिंग छात्रों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर "स्वस्थ हृदय के लिए सामान्य रक्तचाप" का संदेश
- रेडियो वार्ता
- वेबिनार, प्रशिक्षण सत्र एवं चिकित्सा कर्मियों के लिए CME
- सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता गतिविधियाँ
उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की।
कांगड़ा जिला स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक मीटिंग हॉल में मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश गुलेरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश सूद , जिला कांगड़ा एस एम ओ, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी तथा सभी बीएमओ तथा स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवम जिला क्षय रोग कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश सूद ने किया। बैठक के दौरान मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश गुलेरी ने जिला कांगड़ा में आयुष्मान आरोग्य मन्दिर /एचएससी के राष्ट्रीय प्रमाणन के लिए बीएमओ, सीएचओ एवम स्वास्थ्य कार्यकर्ता को सम्मानित किया ।
जिनमे श्रीमती श्वेता चौधरी एचडब्ल्यूसी गोलवां ,फ़तेहपुर , श्रीमती काजल एचडब्ल्यूसी औंध नूरपुर ,श्रीमती शीतल,एचडब्ल्यूसी गनोह , नूरपुर , श्रीमती शिल्पा मेहरा , एचडब्ल्यूसी थोरबालून ,नूरपुर एमआरएस. ज्योति बाला , एचडब्ल्यूसी स्पेल, नगरोटा सूरियां ,मिस प्रियंका , एचडब्ल्यूसी बलधर , नगरोटा बगवा
मिस तम्मना ,एचडब्ल्यूसी फरसेटगंज , शाहपुर को सम्मानित किया। डॉ गुलेरी ने कहा कि सभी के प्रयास सराहनीय रहे हैं तथा भविष्य में ऐसे प्रयास जारी रहने चाहिए ल।
मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ गुलेरी ने निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सा अधिकारी समुदाय में स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़ी जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य वार्ता दें। डॉ गुलेरी ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मासिक बैठक में विभिन्न विषयों पर की गई चर्चाओं की जानकारी हैल्थ ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली मासिक बैठक में भी विस्तार से बताएं ।
बैठक में डॉ गुलेरी ने स्वास्थ्य संस्थानों के आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए । समीक्षा बैठक में आयुष्मान व हिमकेयर सेवाओं के अन्तर्गत दाखिल रोगियों की निःशुल्क जांच के निर्देश दिए। बैठक के दौरान डॉ गुलेरी ने प्रेस्क्रिप्शन आडिट तथा एफडीसआईपर विशेष ध्यान देने रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । बैठक में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत सभी स्वास्थ्य संस्थानों व स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को पंजीकृत एवं सत्यापन शीघ्र करने के निर्देश भी दिए ।
बैठक के दौरान डॉ गुलेरी ने विशेष रूप डीवीडीएमएस पोर्टल, सशक्त पोर्टल, अर्बन आयुषमान आरोग्य मन्दिर निरोग क्लिनिक्स, कैंसर स्क्रीनिंग , एबीडीएम, पीएलडी, आभा आई डी, आयुष्मान आरोग्य शिविर, टेली मेडिसिन , टेली कंसल्टेशन, आईएफ ए पिंक टैबलेट , आरसीएच पोर्टल, एच एम आई एस तथा इन्फ्रा रिपोर्टिंग , टीवी लेप्रोसी एचबीएनसी, मेडलेपर सॉफ्टवेयर, आई रेड रिपोर्ट, एचबीवाईसी, अनमोल एप, एनक्यूएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम) से जुड़ी विस्तृत चर्चा के साथ साथ विशेष ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान डॉ गुलेरी ने आर के एस बैठकों, जैस (जन आरोग्य समिति) से जुड़ी मासिक बैठकों को सुनिश्चित आयोजित करने के दिशानिर्देश दिए । डॉ गुलेरी ने इस समीक्षा बैठक में टीबीमुक्त भारत अभियान की जनभागीदारी गतिविधी की रिपोर्टिंग के लिए विशेष रूप से दिशानीर्देश दिए गए । डॉ गुलेरी ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवम योजनाओं जे एस वाई, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम
पीएमएस एम ए, एनसीडी, क्षय निवारण कार्यक्रम,
राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम , विफ्स, राष्ट्रीय टीकाकरण मिशन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई एवं विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों को सुदृढ़ करने के लिए दिशा निर्देश दिए ।