Gujrat Assembly Election 2022 में आज दूसरे और अंतिम दौर का मतदान आज शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदाताओं की कतारें मतदान केन्द्रों के बाहर लगी हैं। हालांकि पिछले चरण में मतदान के प्रति लोगों ने ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया था। आज दूसरे चरण में कुल 2.51 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1.29 करोड़ पुरुष और 1.22 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। 18 से 19 वर्ष की आयु के 5.96 लाख मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने 14,975 मतदान केंद्र बनाए हैं और इसके लिए 1.13 लाख चुनाव कर्मचारियों को तैनात किया गया गया है।
सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों की 89 सीट पर पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान हुआ था। पहले चरण में औसत मतदान 63.31 प्रतिशत दर्ज किया गया था। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीट हैं। दूसरे चरण में जिन शेष 93 सीट पर मतदान होगा, उसके लिए 61 राजनीतिक दलों के 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य चुनाव निकाय के अनुसार, उम्मीदवारों में 285 निर्दलीय भी शामिल हैं।
गुजरात में दूसरे चरण का मतदान शुरू होने से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि आज गुजरात में दूसरे व अंतिम चरण का मतदान है। इस चरण के सभी मतदाताओं, विशेषकर युवाओं से अपील करता हूँ कि गुजरात में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने वाली सरकार को प्रचंड बहुमत से चुनने के लिये अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपके एक वोट में गुजरात का सुनहरा भविष्य निहित है।
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 93 सीटों पर मतदान किये जाएंगे। दूसरे चरण में 14 मध्य और उत्तरी जिलों की 93 सीट पर मतदान होगा। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इनमें से 51 सीट जीती थी। कांग्रेस ने 39, जबकि तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। मध्य गुजरात में भाजपा ने 37 सीट जीती थी। कांग्रेस को 22 सीट मिली थी। लेकिन उत्तर गुजरात में, कांग्रेस ने 17 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को 14 सीट मिली थी। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीट हैं। सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों की 89 सीट पर पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान हुआ था। पहले चरण में औसत मतदान 63.31 प्रतिशत दर्ज किया गया था। दूसरे चरण के चुनाव के लिए चुनाव आय़ोग ने भी कमर कस ली है। विभिन्न पोलिंग बूथों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
दूसरे चरण में जिन शेष 93 सीट पर मतदान होगा, उसके लिए 61 राजनीतिक दलों के 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली 'आप' सभी 93 सीट पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस 90 सीट पर चुनाव लड़ रही है और उसकी सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने दो सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। राज्य चुनाव निकाय के अनुसार, उम्मीदवारों में 285 निर्दलीय भी शामिल हैं।