भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप , नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने राष्ट्रीय जगत प्रकाश नड्डा से दिल्ली में भेंट की और उनको एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दी।
आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से पार्टी के अन्य पदाधिकारियों सहित शिष्टाचार भेंट की।
हमने इस दौरान आदरणीय नड्डा जी को उनका कार्यकाल बढ़ने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
निश्चित तौर पर आदरणीय नड्डा जी के कुशल एवं मजबूत नेतृत्व में पार्टी नए आयाम स्थापित करती रहेगी।
उनका कार्यकाल बढ़ाया जाना हम सबके लिए गर्व का विषय है।