New Zealand की Prime Minister Jacinda Ardern ने अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया है। जैसिंडा अगले महीने प्रधानमंत्री पद की कुर्सी छोड़ देंगी। जैसिंडा के इस फैसले पर कांग्रेस नेता Jai Ram Ramesh की प्रतिक्रिया सामने आई है। जयराम रमेश ने कहा कि भारतीय राजनीति को जैसिंडा जैसे लोगों की जरूरत है।
जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि महान क्रिकेट कमेंटेटर विजय मर्चेंट ने अपने करियर के चरम पर संन्यास लेने के बारे में कहा था कि 'तब जाओ जब लोग पूछेंगे कि वह क्यों जा रहा है। ये नहीं कि वह क्यों नहीं जा रहा है।' कीवी पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने कहा है वह अपना पद छोड़ रही हैं, मर्चेंट की तरह। भारतीय राजनीति को उनके जैसे और लोगों की जरूरत है।
जैसिंडा अर्डर्न ने बताया कि वो 7 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। हालांकि, वो सांसद के तौर पर आम चुनाव तक काम करती रहेंगी। जैसिंडा ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने इस्तीफे की घोषणा की। इस दौरान वह भावुक हो गई थी। जैसिंडा ने कहा कि 7 फरवरी को पीएम के तौर पर उनका आखिरी दिन होगा।
उन्होंने कहा कि वह छह साल तक सत्ता में रहने के बाद अगले महीने पद छोड़ देंगी। उन्होंने कहा कि अब उनके पास नेतृत्व करने के लिए कुछ खास नहीं बचा है। 42 वर्षीय अर्डन 2017 में प्रधानमंत्री चुने जाने पर दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला प्रमुख बनीं थी।