Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • 17 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, प्रसिद्ध जन्म और पुण्यतिथियां • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल • सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

हिमाचल

More News

शिमला | चर्चा से भाग रही है कांग्रेस सरकार इसलिए सत्र हो रहे हैं छोटे : रणधीर

Updated on Monday, March 10, 2025 06:52 AM IST

चर्चा से भाग रही है कांग्रेस सरकार इसलिए सत्र हो रहे हैं छोटे : रणधीर

प्रदेश में आर्थिक बदहाली के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेवार,

शिमला, भाजपा विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कीअध्यक्षता में होटल ध्रुव में संपन्न हुई, बैठक में अनिल शर्मा को छोड़ कर सभी विधायक उपस्थित रहे।

नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि भाजपा चर्चा के माध्यम से सरकार को घेरेगी चाहे वह राज्यपाल का भाषण हो या बजट पर चर्चा। सत्र में सरकार की नाकामियों, जन विरोधी निर्णयों एवं भ्रष्टाचार के मुद्दों को प्रखरता से उठाया जाएगा और पूरी तरह से वर्तमान कांग्रेस सरकार को बैक फुट पर धकेलना का काम भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जाएगा।

रणधीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दिवालियापन सबसे बड़ा मुद्दा है और हिमाचल प्रदेश में वेतन, पेंशन, बुजुर्गों को दिए जाने वाली धनराशि सभी को लेकर चिंता बरकरार है। हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति इतनी खराब हो गई है कि केंद्र के पैसे को वेतन एवं पेंशन देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर हिमाचल प्रदेश में आर्थिक बदहाली के लिए कोई जिम्मेवार है तो मुख्यमंत्री स्वयं है क्योंकि वही हिमाचल प्रदेश के वित्त मंत्री है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में फजूलखर्ची एक बड़ा मुद्दा है, मंत्रियों की शान और शौकत बढ़ाने के लिए करोड़ों रुपए खर्चे जा रहे हैं, इसी प्रकार से सीपीएस की सदस्यता बरकरा रखने के लिए भी करोड़ों रुपए वकीलों पर खर्च किए जा रहे हैं और हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट रैंक के मित्रों की फौज खड़ी कर दी है इस पर भी सरकार को घेरा जाएगा।

रणधीर शर्मा ने कहा कि सरकार चर्चा से भाग रही है इसलिए हिमाचल प्रदेश में जब भी विधान सभा सत्र होता है वह छोटा ही होता है, पहले बजट सत्र में 26 बैठकों का हुआ करता था और अब केवल 16 बैठकों का। इसी प्रकार से शीतकालीन सत्र में भी चार दिन का छोटा सा सत्र किया गया था।

उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था एवं नशा भी एक बड़ा मुद्दा है जिसको लेकर विपक्ष चर्चा करेगा। विपक्ष वर्तमान कांग्रेस सरकार को निश्चित रूप से कटघरे में करने जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा के बाहर अगर भाजपा ने प्रदर्शन करना है तो उसके लिए हम पार्टी के साथ बात करेंगे और पार्टी की बैठक में उसका निर्णय हो सकता है।

Have something to say? Post your comment
 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

X