Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | नड्डा का कांग्रेस पर हमला, मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं आंखें ठीक कर सकता हूं पर रोशनी नहीं दे सकता

Updated on Thursday, March 06, 2025 18:06 PM IST

नड्डा का कांग्रेस पर हमला, मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं आंखें ठीक कर सकता हूं पर रोशनी नहीं दे सकता

कांग्रेस पार्टी मानसिक दिवालियापन के दौर से गुजर रही है, कांग्रेस के नेता अनपढ़ के अनपढ़

प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार राम भरोसे चल रही है

बिलासपुर, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी द्वारा आयोजित के जनसभा में कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मानसिक दिवालियापन के दौर से गुजर रही है, कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की नहीं केवल भाई, बहन और माता की पार्टी बनकर रह गई है, कांग्रेस पार्टी के पास किसी भी प्रकार का सिद्धांत नहीं है। नड्डा ने कांग्रेस पार्टी के आगे सवाल रखा की क्या वह महात्मा गांधी, सरदार पटेल एवं सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चल पाई ?

इस दौरान जनसभा में बैठे लोगों ने ऊंचे स्वर में कहा नहीं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि हमने केंद्र से पैसा मकान एवं सड़क निर्माण के लिए भेजा, पर वर्तमान कांग्रेस सरकार ने उस पैसे को तनख्वाह एवं पेंशन देने को इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सत्ता गलत हाथों में जाती है तो ऐसा ही होता है।

नड्डा ने कांग्रेस से पूछा क्या आपदा के समय कांग्रेस का कोई बड़ा नेता हिमाचल प्रदेश आया ? उन्होंने कहा कि पूरे समय कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता हिमाचल प्रदेश घूमने फिरने आते हैं पर आपदा के समय किसी भी प्रकार का हाल-चाल जानने यह नेता हिमाचल प्रदेश नहीं आए, अपितु मैं, अनुराग ठाकुर एवं जयराम ठाकुर तीन-तीन बार जनता के समक्ष गए और केंद्र से आपदा के लिए धनराशि भी लेकर आए।

उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अनपढ़ के अनपढ़ ही है। मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं आंखें ठीक कर सकता हूं पर रोशनी नहीं दे सकता, अब हिमाचल प्रदेश एवं देश की कांग्रेस को कुछ दिखता नहीं है तो उसमें हमारी क्या गलती है। नड्डा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बनाते हुए राफेल जेट, बुलेटप्रूफ जैकेट ,70000 करोड़ का एक्सपोर्ट, मेड इन इंडिया एवं ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारत में जापान को पिछड़ा जैसे उदाहरण दिए। केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल में एम्स, पीजीआई सैटलाइट सेंटर, 4 मेडिकल कॉलेज, मदर एंड चाइल्ड अस्पताल, कैंसर सेंटर, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का भी जिक्र किया।

जगत प्रकाश नोएडा ने दावा किया कि जब-जब भाजपा सत्ता में आई तभी जनजीवन में सुधार आया, उन्होंने कहा कि जब मैं हिमाचल प्रदेश में विधायक था तब 95% गांव में पक्की सड़के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से आई थी, इससे पूर्व एक विधायक को 50 सड़कों के लिए केवल मात्र 40 लख रुपए मिलते थे।

नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार राम भरोसे चल रही है, हिमाचल में क्या समय आ गया है कि कभी मुर्गे और कभी समोसन पर जांच बताई जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल विनाश की कहानी लिख सकती है और भाजपा हमेशा विकास की कहानी लिखती है।

केंद्र मंत्री ने हिमाचल प्रदेश के हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का जिक्र किया जब स्वर्गीय बाली जी इस कॉलेज को नगरोटा ले गए पर काम रुक गया, उसके उपरांत जब केंद्र में भाजपा की सरकार आई तो इस हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज को 3 साल में पूरा किया गया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आयुष्मान भारत के अंतर्गत 355 करोड रुपए अभी भी देनदारी है, साथ-साथ यह सरकार हिम केयर जैसी उत्तम योजना भी प्रदेश में नहीं चला पा रही है। पीजीआई मैं हिम केयर के 14.5 करोड़ का भुगतान होने को है, इसको लेकर हमने विभाग को एक पत्र लिखने को भी कहा है कि यह योजना चलती रहे बंद ना हो।

उन्होंने कहा कि भाजपा वैचारिक पृष्ठभूमि वाली पार्टी है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कांग्रेसी इस्तीफा देकर जन संघ का निर्माण किया धारा 370 हटाने की बात करी और 2019 में केंद्र सरकार ने इसको धराशाही कर दिया। 1989 में पालमपुर में शांता कुमार की मेजबानी में राम मंदिर का रास्ता प्रस्त करने की ठानी और 2024 में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज से पहले राष्ट्रपति भवन चंद्र लोगों के लिए होता था, पर आज राष्ट्रपति भवन में भारत बसता है। उन्होंने पद्मश्री विजेता हरीमन भाई को टोपी शॉल पहनकर सम्मानित भी किया और कहा कि आज बिलासपुर में से उग सकता है यह कौन सोच सकता था, यह केवल बदलते भारत की तस्वीर के कारण हुआ है आज पद्मश्री किसको मिले यह जनता चुनती है ना कि सरकार।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X