Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन मदर टेरेसा को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई, उन्हें मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया • 17 अक्टूबर 2026 राशिफल: शनिवार को जानें सभी 12 राशियों का हाल

हिमाचल

More News

शिमला | राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला

Updated on Tuesday, February 18, 2025 15:14 PM IST

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने मीडिया से बात चीत करते हुए करते हुए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा द्वारा चीन के हित में दिए गए भारत विरोधी बयान पर करारा प्रहार करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। बिंदल ने भारत की चुनावी व्यवस्था में विदेशी फंडिंग और लोकसभा में विपक्ष के उप-नेता गौरव गोगोई की पत्नी की जॉर्ज सोरोस के संगठन से संलिप्तता की मीडिया रिपोर्टो पर भी कांग्रेस की जमकर आलोचना की

डॉ बिंदल ने कहा कि भारत के विपक्षी दलों का देश विरोधी शक्तियों को समर्थन देना, राष्ट्र के लिए बहुत भयावह है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आर्थिक, सामरिक और कूटनीतिक दृष्टि से विश्व के पटल पर एक शक्तिशाली और प्रभावशाली देश के रूप में उभरता जा रहा है और देश के भीतर सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण का नया दौर चल रहा है। कई प्रतिगामी शक्तियां भारत की इस अभूतपूर्व प्रगति और विकास को रोकने के लिए अनेक प्रकार के षड्यन्त्र कर रही हैं। डॉ बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके आइडियोलॉजीकल थिंक टैंक जो बातें समय-समय पर कहती आ रही है, वो सभी चीजें स्पष्ट रूप से जनता के सामने आ चुकी हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने चीन को लेकर आज जिस तरह का बयान दिया है, उससे यह बात स्पष्ट हो गई है कि कांग्रेस का चीन के साथ हुए करार का सैम पित्रोदा ने इजहार कर दिया है। हिन्दी में एक कहावत है कि ‘गुरु गुड़ रह गए और चेले शक्कर हो गए’ लेकिन यहां ‘चेले गुड़ रह गए और गुरु चीनी हो गए’। जिस तरह की बात सैम पित्रोदा ने कही है, वो भारत की कूटनीति और संप्रभुता पर बहुत गहरा आघात है। सैम पित्रोदा ने कहा कि चीन के साथ तो किसी प्रकार का विवाद ही नहीं है, जैसे भारत ही आक्रमक की भूमिका में हो।

यह बात समुद्र पार कांग्रेस के अध्यक्ष ने कही है, हालांकि समुद्र पार से तो जॉर्ज सोरोस के सुर भी कांग्रेस से मिलते नजर आते हैं। सैम पित्रोदा का बयान उनका कोई अलग बयान नहीं है, इसी भाव और विचार के कई बयान राहुल गांधी भी दे चुके हैं। राहुल गांधी ने विदेश में कहा था कि चीन ने बहुत चुनौतियों के बीच ऊपर उठने का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

हाल ही में राहुल गांधी ने एक विदेशी दौरे के दौरान कहा कि चीन ने बेरोजगारी को बहुत अच्छे से संभाला है, जबकि आज चीन में बेरोजगारी दर 24% है। 2023 में जनवरी से जुलाई तक बेरोजगारी दर बढ़ते हुए 17% से 18% हो गई थी, इसके बाद से चीन ने आंकड़े देने बंद कर दिए, लेकिन राहुल गांधी को इसमें भी चीन की महानता नजर आती है। डॉ बिंदल ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि चीन, प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत से ऊपर है, जबकि चीन के रक्षा मंत्री गायब हो गए, उनके विदेश मंत्री गायब हो गए, चीन की सबसे बड़ी कंपनी अलीबाबा के चीफ गायब हो गए। ये लोग लम्बे समय से कहते आ रहे हैं कि चीन की आर्थिक ग्रोथ बहुत शानदार है, लेकिन 2024 में दुनिया की सबसे बड़ी रियल इस्टेट चीनी कंपनी दिवालिया हो गई। चीन के कई बैंक बैंककरप्ट हो गए, इस सब के बीच सैम पित्रोदा का बयान आया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार पूरे विश्व के साथ अच्छे संबंध चाहती है लेकिन राष्ट्रीय स्वाभिमान, सुरक्षा और सुदृढ़ता को बनाए रखते हुए। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी से पूर्ण प्रमुखता से सवाल पूछती है कि कांग्रेस पार्टी के नेता द्वारा दिया गया बयान क्या गलवान में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों का अपमान नहीं है? बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के ओवरसीज नेता सैम पित्रोदा का यह बयान निंदनीय और भर्त्सनीय है। कांग्रेस नेताओं द्वारा दिया गया वक्तव्य भारत विरोधी, भारतीय सेना विरोधी और भारतीय सैनिकों के बलिदान का घोर अपमान है। सैम पित्रोदा का बयान कांग्रेस नेताओं के चीन प्रेम की एक कड़ी मात्र है। भारत में एक दौर वह भी था, जब भारतीय सरकार ने चीनी सैनिकों को चावल दिए थे। 21 जून 1952 को जब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से प्रेसवार्ता में सवाल पूछा गया कि क्या चीनी सैनिकों को राशन दिया गया है, तो उन्होंने स्वीकार किया कि हां, कुछ राशन दिया गया था। यह मात्र कुछ किलो नहीं, बल्कि हजारों टन राशन था, जिसे यह कहकर दिया गया कि चीनी सैनिकों को उसकी जरूरत थी और यह उन्हें जिंदा रहने के लिए दिया जा रहा है। जबकि उस समय तिब्बत में स्थिति भयावह थी। नेहरू जी ने चीनी सैनिकों को राशन इसलिए दिया क्योंकि चीन का सबसे निकटतम शहर 2,000 किलोमीटर दूर था, जबकि भारत का तवांग मात्र 250 से 300 किलोमीटर की दूरी पर था और वहां की सड़कें भी बेहतर थीं। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट रूप से दिखा दिया है कि वह चीन के साथ अपने पुराने समझौतों, राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी एंबेसी से मिले लोन और फंड के दबाव में बात कर रही है। ऐसे बयान देने के लिए सैम पित्रोदा को सफाई देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो बयान दिया था कि वो राज्य से लड़ना चाहते हैं, वह कोई अनायास निकला बयान नहीं था, बल्कि भारत की संप्रभुता के विरुद्ध एक सुविचारित, सुनियोजित योजना के अंग का प्रकटीकरण था। इसलिए भारतीय जनता पार्टी देश की जनता से स्पष्ट कहना चाहती है कि चीन की तरीफ से लेकर देश के लोगों को लड़ाने तक और भारतीय राज्य से लड़ने की बात के बाद अब कांग्रेस के पास बचाव के लिए कुछ भी नहीं बचा है। इस विषय पर कांग्रेस आकर अपनी स्पष्ट सफाई दे, लेकिन उनके पास अब सफाई का कोई आधार नहीं बचा है। यह दुखद है कि भारत के दलों का देश विरोधी शक्तियों को समर्थन देना राष्ट्र भक्तों को बहुत पीड़ा देता है और गंभीर प्रश्न उठाता है। 

उन्होंने कहा कि दुख की बात है की हिमाचल सरकार पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा जैसे व्यक्तियों की सेवाएं प्रदेश के नीति निर्माण में थिंक टैंक के रूप में लेने जा रही है। इसकी पुष्टि मुख्यमंत्री की एक बैठक के बाद कुछ दिन पूर्व की गई थी।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X