Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | मोदी सरकार का 2025-26 का बजट सर्वसमावेशी, हिमाचल के विकास को देगा नई गति: डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Friday, February 14, 2025 13:59 PM IST

मोदी सरकार का 2025-26 का बजट सर्वसमावेशी, हिमाचल के विकास को देगा नई गति: डॉ. राजीव बिंदल

कहा - हिमाचल प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बजट, हिमाचल को केंद्र से 4 गुना अधिक धनराशि

कांग्रेस में घमासान, बिग जीरो पर सिमटा दिल्ली

शिमला – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट देश के संपूर्ण विकास का बजट है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस बजट में किसान, बागवान, गरीब, युवा और महिलाएं सभी को लाभ मिलेगा, वहीं आधारभूत ढांचे के विकास को भी बड़ी प्राथमिकता दी गई है।


डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के दृष्टिकोण से यह बजट अत्याधुनिक और शानदार है। केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में फोरलेन हाईवे, सुरंगों, ओवरब्रिज और रेलवे विस्तार जैसे बुनियादी ढांचा विकास कार्यों के लिए अभूतपूर्व राशि स्वीकृत की गई है।रेलवे विस्तार के लिए 2716 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो 2024-25 के 2698 करोड़ रुपये से अधिक है।बिलासपुर तक रेललाइन मार्च 2027 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे प्रदेश के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ा दिया गया है, जिससे हिमाचल में पेयजल सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा।प्रधानमंत्री आवास योजना, निशुल्क अन्न योजना और आयुष्मान भारत योजना का सबसे अधिक लाभ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा।


हिमाचल प्रदेश एक कर्मचारी बहुल राज्य है, जहां लगभग 3 लाख सरकारी कर्मचारी और 1 लाख सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी हैं। मोदी सरकार के इस बजट में इनकम टैक्स में बड़ी राहत दी गई है।12.75 लाख रुपये तक की आय पूरी तरह टैक्स फ्री कर दी गई है।यह राहत सिर्फ सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि निजी क्षेत्र के कर्मचारी, छोटे दुकानदार, ठेकेदार, अधिवक्ता और चिकित्सक भी इसका लाभ उठा सकेंगे।कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इनकम टैक्स फ्री सीमा सिर्फ 2.5 लाख रुपये थी, जिसे मोदी सरकार ने बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया है।


डॉ. बिंदल ने बताया कि 2014 से 2024 के बीच मोदी सरकार ने हिमाचल को कांग्रेस सरकार की तुलना में 4 गुना अधिक सहायता दी है। 2004-2014 में कांग्रेस सरकार के दौरान टैक्स फ्री हिस्सा – 12,639 करोड़ रुपये2014-2024 में मोदी सरकार के दौरान टैक्स फ्री हिस्सा – 54,662 करोड़ रुपये,2004-2014 में कांग्रेस सरकार द्वारा हिमाचल को ग्रांट इन एड – 50,298 करोड़ रुपये,2014-2024 में मोदी सरकार द्वारा हिमाचल को ग्रांट इन एड – 1,41,619 करोड़ रुपये (182% अधिक) है।


डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में विस्फोटक स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुलकर अपनी ही सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं और मीडिया के माध्यम से पार्टी को चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस में अंदरूनी कलह बढ़ रही है और पार्टी का हाल दिल्ली की कांग्रेस जैसी होने वाला है जहां एक बार फिर कांग्रेस बिग जीरो पर सिमटी हैं।

डॉ. बिंदल ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट हिमाचल प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाएगा और कांग्रेस सरकार की नाकामी जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुकी है।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X