Hindi English Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन • धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 21 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आज़ाद हिंद की अस्थायी सरकार की स्थापना की। यह भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण कदम था • राशिफल 21 अक्टूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल • नारायण सूक्तम् से हेल्दी हार्ट तक: आस्था, अनुशासन और विज्ञान का अनूठा संगम • कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल • आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’ • शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश • संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

हिमाचल

More News

शिमला | कांग्रेस मंत्री अपनी बात से मुकर रहे है, 11 तारीख तक मानसिक संतुलन ना खो बैठे : बिंदल

Updated on Saturday, December 07, 2024 12:34 PM IST

कांग्रेस मंत्री अपनी बात से मुकर रहे है, 11 तारीख तक मानसिक संतुलन ना खो बैठे : बिंदल

जनाक्रोश के नाम से ही मुख्यमंत्री जी उपमुख्यमंत्री जी और मंत्रीगण घबराहट में बौखलाहट में तरह-तरह के बयानबाजी के ऊपर उतर गए है

बिंदल का युवा मंत्री पर वार एक लाख नौकरियां मिलेंगी हमने तो कहा था एक लाख रोजगार मिलेंगे, अरे कम से कम अपनी राष्ट्रीय नेता के बयान तो सुन लो

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कांग्रेस पार्टी के दो साल के काले कार्यकाल के विरोध भाजपा ने जनाक्रोश आंदोलन रखे हैं और जनता सड़कों पर उतर रही है। जनाक्रोश के नाम से ही मुख्यमंत्री जी उपमुख्यमंत्री जी और मंत्रीगण घबराहट में बौखलाहट में तरह-तरह के बयानबाजी के ऊपर उतर गए है, दो साल में किया कुछ नहीं जनता त्रस्त है, सरकार मस्त है और मित्रों की सेवा में मस्त है। मित्रों के लिए खजाना भरपूर है जनता के लिए खजाना खाली है, सुक्खू सरकार ने दो साल केवल और केवल भाजपा को गाली देकर बिताए और अब जो 2 साल के बाद का जश्न मना रहे हैं वो भी भाजपा को गाली देने के अंदर व्यतीत हो रहा है।

कांग्रेस के एक युवा मंत्री बोलता है पांच गारंटी पूरी हो गई, मुख्यमंत्री बोलता पांच गारंटी पूरी हो गई, दूसरा मंत्री बोलता सात गारंटी पूरी हो गई, तीसरा बोलता आठ पूरी हो गई, चौथा बोलता है 11 तारीख को 10 की 10 पूरी हो जाएंगी, अरे यह कैसी सरकार है। हिमाचल की जनता सब कुछ देख रही है, जिनके लिए गारंटी है उनके पास तो कुछ भी नहीं पहुंचा है केवल आप अखबारों के माध्यम से और पब्लिसिटी करके मीडिया के माध्यम से पब्लिसिटी करके जनता को गुमराह नहीं कर सकते, आपने एक बार धोखे सत्ता में आ तो गए, प्रदेश की महिलाओं को धोखा दिया, बेरोजगार युवकों को धोखा दिया, अरे सीएम साहब आप बताइए ना 1 लाख नौकरियां जो कि सरकारी नौकरियां पहली कैबिनेट में मिलनी थी वो कहां गई।

पिछले कल एक बड़े युवा मंत्री बोलते हैं हमने नहीं कहा था कि एक लाख नौकरियां मिलेंगी हमने तो कहा था एक लाख रोजगार मिलेंगे, अरे कम से कम अपनी राष्ट्रीय नेता के बयान तो सुन लो उन्होंने तो खुलेआम कहा था कि पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां मिलेंगी आज आप मुकर रहे हो अपनी बात से तो ऐसा ना हो कि 11 तारीख आने तक आप सभी कांग्रेस मंत्रीगण मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो बैठेंगे। जनता सड़कों पर आज उतरने वाली है आज 7, 8, 9 और 10 चार दिन तक पूरे हिमाचल के अंदर जनाक्रोश आंदोलन होगा और इसी प्रकार 18 तारीख को धर्मशाला में जनाक्रोश आंदोलन होगा।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

शिमला : मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

धर्मशाला : धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शिमला : आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

शिमला : शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

शिमला : संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

शिमला : विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिमला : पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

कांसा चौक : शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

केलांग : उपायुक्त कार्यालय में पीएसी की बैठक आयोजित, मंत्री जगत सिंह नेगी ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

X