ज्वालामुखी के विधायक ने व्हील चेयर देकर दिया प्रकाश चंद को सहारा
ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने आज सिहोरपाईं से सटे टंगोह इलाके के बाशिन्दें प्रकाश चंद को व्हील चेयर देकर सहारा दिया। प्रकाश चंद पिछले अरसे से बीमार चल रहे है। व उन्हें चलने फिरने में कठिनाई आ रही है। इस बात की जानकारी जब विधायक को मिली तो उन्होंने तुरंत बिस्तर पर पडे इस मरीज के लिये व्हील चेयर प्रदान की।
इस अवसर पर संजय रतन ने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिये बनीं है। इसी के तहत अब लोगों को घर द्धार पर ही काम होगा। लोगों को दफतरों के चक्कर नहीं काटने पडेंगे। उन्होंने कहा कि लोग अपने कार्य करवाने के लिये परेशान न हों इसके लिये अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन उपलब्ध हो रहा है।
इस अवसर पर स्थानीय एसडीएम संजीव शर्मा , नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेन्दर शर्मा , तहसील कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा , महिला नेता साहिन काजल , युवा नेता, अशविनी शर्मा , ज्ञानेशवर शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशविनी दत्त जानू मौजूद रहे।