अब रामलला के दर्शन में नहीं होगी बाधा, मार्ग होंगे चौड़े
लखनऊ । Ayodhya के रामलला के दर्शन में बाधा बनने वाले मार्गों का कायाकल्प होने जा रहा है। विदेश समेत देश के राज्यों से आने वाले भक्तों के लिए प्रदेश सरकार ने शानदार कनेक्टिविटी प्रदान की और अब योगी सरकार का लक्ष्य यहां बन रहे भव्य राम मंदिर तक अलग-अलग स्थानों से डायरेक्ट रोड कनेक्टिविटी प्रदान करने का है। इसके तहत सरकार ने लगभग एक हजार करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृत किया है। इन परियोजनाओं में रोड कनेक्टिविटी के लिए भूमि अधिग्रहण, भवन और दुकान स्वामियों की पुनस्र्थापना एवं निर्माण शामिल है।
राम जन्मभूमि मंदिर एक हिंदू मंदिर है जो भारत के उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि के पवित्र तीर्थ स्थल पर पुनः नए रूप में बनाया जा रहा हेैं। राम जन्मभूमि राजा राम का जन्मस्थान है, जिन्हे भगवान विष्णु के सातवे अवतार के रूप में पूजा जाता है। मंदिर का निर्माण श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र द्वारा किया जाएगा।