Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

धर्मशाला | आपसी सहयोग से ही सम्भव होता है विकास : आशीष बुटेल

Updated on Thursday, September 19, 2024 10:06 AM IST

बुटेल ने सुकैडी में पुरस्कृत किये खिलाड़ी

मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने गिरी क्लब सुकैड़ी द्वारा शहीद रविकांत( शौर्य चक्र) की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
बुटेल ने गिरी क्लब के सदस्यों को शहीद रविकांत( शौर्य चक्र) की स्मृति में खेल प्रतियोगिताओं आयोजन के लिये बधाई दी। सीपीएस ने कहा कि महापुरुषों की स्मृतियों में ऐसे भव्य आयोजन, उनके समाज के लिये योगदान को याद करने अवसर होता है और अगली पीढ़ी को इनसे प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि सुकैडी में तीन दिनों तक खेलों के आयोजन से यहां के खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर तो प्राप्त हुआ वहीं बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को सीखने का अवसर भी प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह प्रतियोगिता बड़े स्तर पर हो रही है।
बुटेल ने कहा कि सुकैडी क्षेत्र के विकास के लिये धन की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि लोगों के सक्रिय सहयोग से ही विकास को आगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर यहाँ मोबाईल टावर कार्य करना शुरू कर देगा और लोगों को बेहतर नेटवर्क की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के रास्तों और सड़कों का भी सुधार किया गया है और बरसात के कारण जो रास्ते खराब हुए हैं, इन्हें ठीक करने के आदेश दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि सुकैडी खूबसूरत क्षेत्र है और यहां के सभी रास्तों का निर्माण चरणबद्ध रूप में किया जायेगा।
उन्होंने कहा इस क्षेत्र में बस सुविधा को भी सुचारू बनाया जायेगा। उन्होंने गिरी क्लब के मंच और मैदान के निर्माण के लिये 7 लाख और स्कूल के कमरों को धन देने की घोषणा की। उन्होंने 2 लाख रुपये आउटडोर जिम, नड़ ग्राउंड के लिये 2 लाख, गिरी क्लब को 31 हजार, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये 11 हजार और चार महिला मंडलो को 15-15 हजार देने की घोषणा की।
तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी और रस्साकस्सी प्रतियोगिताएं करवाई गई।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में करनारथु की टीम विजेता जबकि घमरोता की टीम उपविजेता रही ।
वॉलीबॉल अंडर -19  में ज्वाला जी की टीम प्रथम स्थान पर जबकि नगरी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में खैरा की टीम विजेता रही जबकि गिरी क्लब सुकैड़ी  की टीम उपविजेता रही। रस्साकस्सी प्रतियोगिता में धौलाधार महिला मंडल सुकैड़ी प्रथम स्थान पर और महिला मंडल टटेहड़ द्वितीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, पूर्व प्रधान सुरेश कुमार, प्रधान गिरी क्लब
अशोक तरतेड़िया, सचिव विजय ठाकुर, कुलदीप कुमार उपप्रधान सहित क्लब के सदस्य, महिला मंडल सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी और इलाके के गणमान्य लोग और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X