आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 29 जुलाई का पंचाग
भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का अपना महत्व है। पंचांग के अनुसार ही हम अपने धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। शुभ अशुभ का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। आइये जानते हैं, आज के पंचांग के अनुसार कब है शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल और क्या है ग्रह चाल।
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज सोमवार है। शक संवत 1946 , विक्रमी संवत 2081, श्रावण कृष्ण नवमी, सौर श्रावण मास प्रविष्टे 14, मुहर्रम 22, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। नवमी तिथि सायं 05 बजकर 56 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।
भरणी नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 55 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग सायं 05 बजकर 55 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 06 बजकर 42 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 04 बजकर 45 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय - सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय - शाम में 7 बजकर 14 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 17 मिनट से 4 बजकर 59 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 35 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 41 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल का दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से 1 बजकर 49 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 37 मिनट से 4 बजकर 31 मिनट तक। भद्राकाल का समय अगले दिन सुबह 5 बजकर 17 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक।
कोई भी शुभ समय या मुहूर्त के दौरान, राहुकाल गुलिक काल, यमगण्ड काल से बचना चाहिए क्योंकि ये समय अशुभ माना जाता है।
अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।