लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मनाया विश्व जनसंख्या दिवस इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय था हिमाचल प्रदेश पर जनसंख्या अवलोकन का प्रभाव इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि निर्देशक दूरस्थ शिक्षा और मुक्त शिक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय केंद्र निर्देशक हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी एवं निर्देशक पापुलेशन रिसर्च सेंटर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार प्रोफेसर संजू करोल तथा मुख्यबक्ता के रूप मैं सहायक प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ़ हिस्ट्री सरदार पटेल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश से डॉ राकेश कुमार शर्मा और रिटायर्ड चेयरपर्सन डिपार्टमेंट ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड डायरेक्टर पापुलेशन रिसर्च सेंटर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से चेयरपर्सन डिपार्टमेंट ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड डायरेक्टर प्रोफेसर एन एस बीस्ट रहे इस मोके पर संस्थान के प्रबंधक निर्देशक डॉ रण सिंह भी मौजूद रहे संस्थान के निर्देशक एवं प्राचार्य डॉ एम् एस आशावत ने मुख्यातिथि का स्वागत किया संस्थान के उप प्रधानाचार्य हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट डॉ विनय पंडित ने मुख्यबक्ता और प्रतिभागियों का स्वागत किया
मुख्यातिथि प्रोफेसर संजू करोल ने कहा की यह दिन बढ़ती जनसंख्या के विकास और पर्यावरणीय मुद्दों पर प्रकाश डालता है। जनसंख्या बढ़ने से सकारात्मक कम नकारात्मक प्रभाव ज्यादा देखने को मिल रहे हैं, जिसके बारे में लोगों को बताने का प्रयास किया जाता है। इस दिन लैंगिक समानता, प्रजनन स्वास्थ्य और परिवार नियोजन के बारे में लोगों को शिक्षित किया जाता है।
मुख्यबक्ता डॉ राकेश कुमार शर्मा ने बताया की विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व की बात करें तो दुनिया के हर देश की सरकारें, संगठनें और जनसंख्या से संबंधित सभी लोग दुनिया में रहने वाले हर शख्स को इस बात का संदेश दे रहे हैं कि अब वक्त आ चुका है जनसंख्या संबंधी मुद्दों पर काम करने का। उन्होंने ज्यादा जनसंख्या होने के कारण क्या परेशानियां हो सकती हैं, क्या चुनौतियां आने वाले समय में खड़ी होंगी इन मुद्दों पे चर्चा की डॉ एन एस बीस्ट ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा की राष्ट्र की प्रगति, जीवन स्तर को ऊपर उठाने और संसाधनों पर दबाव कम करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण बहुत जरूरी है डीन स्टूडेंट वेलफेयर अफसर डॉ सी पी एस वर्मा ने धन्यबाद भाषण दिया इस कार्यक्रम मैं एक सो पचास प्रतिभागियों ने भाग लिया इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के इंचार्ज प्रोफेसर शिव कुमार खुशवा, डॉ परवीन, डॉ अदिति, डॉ तरुण, सहायक प्रोफेसर देव राज, सहा प्रो अजय कुमार सहा प्रो मोनिका एवं स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे