Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | शेखचिल्ली के हसीन सपने देखने मुख्यमंत्री की पुरानी आदत : सुधीर

Updated on Friday, June 21, 2024 16:39 PM IST

शेखचिल्ली के हसीन सपने देखने मुख्यमंत्री की पुरानी आदत : सुधीर

लोक सभा चुनाव के परिणाम साफ दिखता है की मुख्यमंत्री अपनी लोकप्रियता खो चुके है

मुख्यमंत्री गारंटीयों की तो बात ना करें, सभी गारंटीयों में बड़ा गोलमाल

शिमला, भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री और उनकी मित्रमंडली केवल सरकार बचने में लगी है। शेखचिल्ली के हसीन सपने देखने मुख्यमंत्री की पुरानी आदत है, अब समय बदल रहा है और निश्चित रूप से वर्तमान कांग्रेस सरकार का समय ठीक नहीं चल रहा है।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री स्वयं गुंडागर्दी, सत्ता का दुरुपयोग, फजूलखर्ची कर रहे है और अपनी नाकामियों दूसरी के सर मढ़ना का असफल प्रयास कर रहे है। देहरा विधानसभा चुनाव लड़े डॉ. राजेश शर्मा ने बुधवार को समर्थकों के साथ की गई मीटिंग में रोते हुए कहा कि सीएम सुक्खू ने उनको 9 घंटे तक उन्हें ओक-ओवर (शिमला में सीएम का सरकारी निवास) में किडनैप करके रखा, डॉ. राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि सीएम और दूसरे कांग्रेस नेता उन्हें धमकी दे रहे हैं कि उसका कारोबार बंद कर देंगे। साथ ही राजेश ने कहा कि उनके परिवार और उनको कुछ होगा तो उसके लिए भी सीएम जिम्मेदार होंगे। यह सीएम की गुंडागर्दी की पराकाष्ठा है। इसी के साथ बिलासपुर गोली कांड भी कांग्रेस और गुंडागर्दी के तार लगातार जोड़ता दिखाई दे रहा है।

सुधीर ने कहा की लोक सभा चुनाव के परिणाम साफ दिखता है की मुख्यमंत्री अपनी लोकप्रियता खो चुके है। लोकसभा चुनाव-2024 में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 17 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने हर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी लीड जीत प्राप्त की है। शिमला संसदीय सीट पर भाजपा ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर चौका लगा दिया। इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार और 2019 में भी इस सीट से सांसद चुने गए सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी को 91,451 मतों से हराकर जीत दर्ज की है।
हिमाचल प्रदेश की लोकसभा सीट हमीरपुर से भाजपा के अनुराग ठाकुर पांचवी बात चुनाव जीते। यह चुनाव भाजपा 1,82,357 वोटों से जीती। हिमाचल कांग्रेस के बड़े चेहरे पार्टी को लीड दिलवाने में कामयाब नहीं हो पाए। प्रदेश सरकार के 10 मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को लीड मिली है। इतना ही नहीं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक जहां प्रचार जिन सीटों पर पहुंचे थे, वहां लीड भाजपा के खाते में गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी भाजपा को 2143 वोट की लीड मिली है।

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री गारंटीयों की तो बात ना करें, सभी गारंटीयों में बड़ा गोलमाल है। किसी भी गारंटी के बारे में मुख्यमंत्री और उनके मित्र सीधी बात नहीं करते हैं। हिमाचल में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना 10368, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना 25145, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना 1296, वृद्धावस्था पेंशन, 464117, विधवा/निराश्रित/एकल नारी पेंशन 115366, विकलांगता राहत भत्ता 73255, पुनर्वास कुष्ठ रोगियों को भत्ता 1013, ट्रांसजेंडर पेंशन 41और इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना 1106। कुल 785023 महिलाओं को तो पहले ही वित्तीय लाभ मिल रहा है, इन्ही महिलाओं के लाभ को 1500 बताकर मुख्यमंत्री जनता को ठगने का काम कर रहे है। 300 यूनिट बिजली फ्री तो एक बड़ा सपना बनकर रह गया है, जो 125 यूनिट फ्री बिजली भाजपा को सरकार दे रही थी उसको भी बंद कर दिया गया है।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X