Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

राष्ट्रीय

More News

नई दिल्ली | नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों को दिए निर्देश, 100 दिनों के रोडमैप और विकसित भारत के लिए करें काम

Updated on Sunday, June 09, 2024 18:32 PM IST

राष्ट्रपति भवन में शाम को 7:15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपने संभावित मंत्रियों को पीएम आवास पर बुलाकर कामकाज को लेकर अहम दिशा-निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि 'चाय पर चर्चा' के दौरान नरेंद्र मोदी ने अपने संभावित मंत्रियों को सरकार के कामकाज के तौर-तरीकों से अवगत कराते हुए कहा कि विभाग (मंत्रालय) कोई भी मिले, लेकिन सभी को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि पहले से चल रही तमाम परियोजनाएं समय पर पूरी हो।

उन्होंने शिलान्यास और उद्घाटन दोनों ही एनडीए सरकार द्वारा किए जाने के ट्रैक रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए इस बात को स्पष्ट तौर पर कहा कि कोई भी नई परियोजना बनाते समय भी इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि वे समय पर पूरा भी हो।

नरेंद्र मोदी ने अमृतकाल के एजेंडे का जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए काम करना है। सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों का एजेंडा तैयार है, जिस पर सभी को तेजी से काम करना है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के तीसरे कार्यकाल के पांच साल का रोड मैप भी पूरी तरह से तैयार है और सभी को मिलकर इसे पूरा करना है। उन्होंने खासतौर से पहली बार मंत्री बनने जा रहे सांसदों को मोदी सरकार के कामकाज के ढंग और तौर-तरीकों के बारे में बताते हुए शासन, सुशासन, स्पीड और जनकल्याण पर खास फोकस करने की भी नसीहत दी।

पीएम आवास पर हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी, अश्विनी वैष्णव, किरेन रिजिजू, गिरिराज सिंह, रक्षा खडसे, भगीरथ चौधरी, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, जितिन प्रसाद, अजय टम्टा, चिराग पासवान, जी. किशन रेड्डी, बी. संजय कुमार, मनसुख मंडाविया, जयंत चौधरी, अर्जुन राम मेघवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पंकज चौधरी, राव इंद्रजीत सिंह, बीएल वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, गजेंद्र सिंह शेखावत, एचडी कुमारस्वामी, रामदास आठवले, सर्बानंद सोनोवाल, जीतन राम मांझी, हर्ष मल्होत्रा, नित्यानंद राय, राजीव रंजन (ललन) सिंह, प्रतापराव जाधव और सीआर पाटिल सहित अन्य कई नेता मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि मंत्री बनने वाले कई सांसद जो अपने-अपने राज्यों में थे, वह समय पर दिल्ली नहीं पहुंच पाने के कारण पीएम आवास पर नहीं पहुंच सके। लेकिन, वो सीधे राष्ट्रपति भवन पहुंचकर मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

आज का इतिहास : आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।

 फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अयोध्या : फिल्म ‘नय्यी नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

नई दिल्ली : नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को पूर्वावलोकन समारोह का आयोजन

 आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था।

आज ही के दिन  लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

आज का इतिहास : आज ही के दिन लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था

राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य बटे सन्नाटा: अनुराग सिंह ठाकुर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

केलांग : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केलांग में आईसीएमआर के उच्च पर्वतीय आयुर्विज्ञान एवं जन स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखी

 आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के महान गायक, अभिनेता और संगीतकार किशोर कुमार का निधन हुआ, उनकी सदाबहार आवाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी है।

बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

जयपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत

आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

आज का इतिहास : आज ही के दिन इंडोनेशिया के बाली में सिलसिलेवार बम धमाकों ने दुनिया को झकझोर दिया। इन हमलों में 202 लोगों की मौत हुई

X