Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

शिमला | कांग्रेस के बड़े चेहरे वाली सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली, जनता का मूड स्पष्ट : रणधीर

Updated on Wednesday, June 05, 2024 19:27 PM IST

कांग्रेस के बड़े चेहरे वाली सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली, जनता का मूड स्पष्ट : रणधीर

शिमला, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने कहा की कांग्रेस के बड़े चेहरे वाली सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली है। इन लोकसभा चुनावो में जनता का रुख साफ भाजपा के प्रति दिखाई दिया है मुख्यमंत्री की लोकप्रियता कहीं नजर नहीं आई।


शर्मा ने कहा की हिमाचल कांग्रेस के बड़े चेहरे पार्टी को लीड दिलवाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को लीड मिली है। इतना ही नहीं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक जहां प्रचार जिन सीटों पर पहुंचे थे, वहां लीड भाजपा के खाते में गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी भाजपा को 2143 वोट की लीड मिली है यह साफ करता है जी जनता का क्या मूड है। नादौन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के क्षेत्र में भाजपा को 2143 की लीड, विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के भटियात में भाजपा को 13166 की लीड, स्वास्थ्य मंत्री मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के सोलन में भाजपा को 5116 की लीड, उद्योग मंत्री हर्षबर्धन चौहान के शिलाई में भाजपा को 2317 की लीड, विक्रमादित्य सिंह के शिमला ग्रामीण में भाजपा को 6448 की लीड, मंत्री अनिरूद्ध सिंह के कुसुम्पटी में भाजपा को 5873 मतों की लीड, मंत्री यादविंद्र गोमा के जयसिंहपुर में 8833 भाजपा को लीड, मंत्री राजेश धर्माणी के घुमारवीं में 13573 की लीड विस उपाध्यक्ष विनय कुमार के श्री रेणुकाजी में भाजपा को 4485 मतों की लीड मिली है।

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सराज में भाजपा को 14698, जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के नाहन विस क्षेत्र में भाजपा को 7939 मतों की बढ़त मिली है। स्टार प्रचारकों की सीटों पर बीजेपी को बढ़त हिमाचल में स्टार प्रचारक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने दौरा किया, जबकि कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेताओं ने दौरा किया था। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाहन और मंडी सदर में जनसभा की थी। इनमें से नाहन में भाजपा को 7939 और मंडी में 15 हजार 515 वोट की लीड मिली है। राहुल गांधी ने भी नाहन में जनसभा की थी, लेकिन इसका कांग्रेस पार्टी को कोई फायदा होता नजर नहीं आया। अमित शाह ने धर्मशाला और ऊना में जनसभा की थी। इनमें से धर्मशाला में लोकसभा चुनाव में 13251 और विधानसभा में 5526 मतों की लीड भाजपा को मिली है।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X