Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | कांग्रेस का दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता है : अनुराग ठाकुर

Updated on Tuesday, May 28, 2024 21:02 PM IST

हमीरपुर। लोकसभा चुनाव के बीच सभी पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर हमलावर हैं। सभी खुद को जनता के बीच एक बेहतरीन नेता के रूप में प्रस्तुत कर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच, बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

अनुराग ठाकुर ने कहा, “लड़की हूं, लड़ सकती हूं”, का नारा देना बहुत आसान होता है, लेकिन प्रियंका ना ही कभी लड़कियों के लिए लड़ीं और ना ही उनके साथ कभी खड़ी हुईं। महिलाओं के साथ अत्याचार और अपराध भी हुआ, लेकिन प्रियंका दूर-दूर तक नजर नहीं आईं। कांग्रेस पार्षद की बेटी नेहा ने जबरन निकाह करने से इनकार किया, तो उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनकी सरकार में उनके पार्षद की बेटी को न्याय नहीं मिला, लेकिन प्रियंका कहीं पर भी नजर नहीं आईं। प्रियंका ने हर बार यह बखूबी साबित किया है कि ‘लड़की हूं, लेकिन मैं लड़ नहीं सकती हूं’। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए देने का वादा कर प्रियंका गांधी गई थी, लेकिन 16 महीने हो जाने के बावजूद भी वो कहीं पर भी दिखाई नहीं दी।“

उन्होंने आगे कहा, “मुख्यमंत्री कहते हैं कि 24 घंटे में महिलाओं को पैसे देंगे, लेकिन ना जाने कितने ही 24 घंटे बीत गए, मगर इन्होंने आज तक एक रुपया भी किसी को देने की जहमत नहीं उठाई, अब तो आपकी सरकार के जाने का समय आ चुका है। यही नहीं, मैंने राहुल गांधी से सवाल किया था कि आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी आ गई थी कि आपको पाकिस्तान की तारीफ करनी पड़ गई? ऐसी कौन-सी मजबूरी आ गई थी कि आपको चीन से राजीव गांधी फाउंडेशन के नाम पर पैसा लेना पड़ गया? आखिर ऐसी कौन–सी मजबूरी है कि आपको सैनिकों के शौर्य पर सवाल खड़ा करना पड़ गया? आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी है कि कांग्रेस को रक्षा सौदों में दलाली खाने की नौबत आ गई। आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी आ गई कि कांग्रेस को एससी/एसटी ओबीसी के हिस्से का पैसा खाना पड़ गया?"

बीजेपी नेता ने कहा, “लोगों की संपत्ति छीनकर कांग्रेस मुस्लिमों और घुसपैठियों के बीच बांटने में विश्वास रखती है। आखिर कांग्रेस की ऐसी कौन-सी मजबूरी है कि वो राम मंदिर का जहां अपमान करती है, वहीं सनातन धर्म को कुचलने पर आमादा हो चुकी है। राम मंदिर पर बुलडोजर चलाना आखिर कांग्रेस की कौन-सी मजबूरी है। कभी हिंदुओं को अपमानित करना तो कभी भारत को नीचा दिखाना। आखिर कांग्रेस ऐसा क्यों कर रही है? आखिर यह सब कर कांग्रेस क्या दिखाने की कोशिश कर रही है। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस द्वारा पाकिस्तान और चीन के नाम तारीफ के पुल बांधना कौन-सी मजबूरी है? इनका शरीर हिंदुस्तान में है, लेकिन इनका दिल पाकिस्तान में है। आज की तारीख में यही कांग्रेस की सच्चाई है, जिससे आप सभी लोगों को वाकिफ हो जाना चाहिए। अगर नहीं होते हैं, तो मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि आगे इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।“

उन्होंने आगे कहा, “आज की तारीख में सच्चाई यह है कि पाकिस्तान वालों का दिल कांग्रेस के लिए धड़कता है और कांग्रेस का दिल पाकिस्तान वालों के लिए धड़कता है। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि वहां से बाघा बॉर्डर खोलकर मरीजों को भारत लाएंगे और उनका उपचार करेंगे। अरे जिन लोगों ने यहां पर आकर खून की नदियां बहाई, आप लोग उनके साथ दोस्ती के हाथ बढ़ा रहे हैं। मेरा सवाल है कि आखिर कांग्रेस की ऐसी क्या मजबूरी है कि वो पाकिस्तान से दोस्ती के हाथ बढ़ा रही है। पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है और मैं एक बात स्पष्ट कह देना चाहता हूं कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता रहेगा, तब तक भारत उसे मुंहतोड़ जवाब देता रहेगा।“

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X