Hindi English Monday, 13 May 2024
BREAKING
असीम गुप्ता को भाजपा ने ज्वालामुखी का चुनाव प्रभारी बनाया जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : मुख्यमंत्री आज ही के दिन स्वतंत्र भारत में संसद का पहला सत्र बुलाया गया था आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 13 मई का पंचाग मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में आनंद शर्मा के लिए किया प्रचार भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की चुनावी जनसभा में जन सैलाब उभरा कांग्रेस का एजेंडा दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना है- सौदान सिंह कांग्रेस रंग भेद, नसल भेद, जाति भेद, धर्म भेद करके एक बार फिर देश को विभाजन के कगार पर ले जा रही है : बिंदल ज्वालामुखी में C M Sukhu का जोरदार स्वागत देश ने तय कर लिया है कि अबकी बार चार सौ पार से आएंगे मोदी : जयराम ठाकुर

हिमाचल

More News

शिमला | सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

Updated on Saturday, April 27, 2024 17:45 PM IST

सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

धनबल को जनबल से हराने का समय आ गया है

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लगभग डेढ़ वर्ष के छोटे से कार्यकाल में वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश हित के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सबको सम्मान, सबको अधिकार के मंत्र के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास हो, युवाओं को रोजगार मिले, बच्चों का बेहतर भविष्य बने, महिलाएं आत्मनिर्भर बनें तथा किसान व मजदूर आर्थिक रूप से सशक्त बनें, इसके लिए राज्य सरकार दिन-रात मेहनत कर रही है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमने लैंड सीलिंग एक्ट में संशोधन कर बेटियों को बेटे के बराबर दर्जा प्रदान किया है। आम आदमी की राजस्व से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए नियमों में बदलाव किया और राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन अदालतों के माध्यम से लंबित लाखों राजस्व मामलों का निपटारा किया गया है और लोेगों को बड़ी राहत प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मात्र डेढ़ साल में ही राज्य सरकार ने 10 में से 5 प्रमुख चुनावी गारंटियों को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने वर्तमान राज्य सरकार को पांच साल के लिए चुना है और हम अपने सभी वायदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही वर्तमान राज्य सरकार की ताकत है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने धनबल का इस्तेमाल कर वोट की ताकत का निरादर किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 6 विधायक धन बल के प्रभाव में आकर बिक गए और जनता के साथ विश्वासघात किया। उनके स्वार्थ ने प्रदेश की जनता पर 6 उपचुनावों का अनावश्यक बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि जनता के साथ किए गए विश्वासघात को सहन नहीं किया जा सकता तथा अब धनबल को जन बल से पराजित करने का वक्त आ गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने भरसक प्रयास कर रही है और हमारा वर्ष 2032 तक राज्य का देश का सबसे समृद्ध प्रदेश बनाने संकल्प है।

Have something to say? Post your comment
असीम गुप्ता को भाजपा ने ज्वालामुखी का चुनाव प्रभारी बनाया

शिमला : असीम गुप्ता को भाजपा ने ज्वालामुखी का चुनाव प्रभारी बनाया

जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : मुख्यमंत्री

धर्मशाला : जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में आनंद शर्मा के लिए किया प्रचार

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में आनंद शर्मा के लिए किया प्रचार

भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की चुनावी जनसभा में जन सैलाब उभरा

शिमला : भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की चुनावी जनसभा में जन सैलाब उभरा

कांग्रेस का एजेंडा दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना है- सौदान सिंह

शिमला : कांग्रेस का एजेंडा दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना है- सौदान सिंह

कांग्रेस रंग भेद, नसल भेद, जाति भेद, धर्म भेद करके एक बार फिर देश को विभाजन के कगार पर ले जा रही है : बिंदल

शिमला : कांग्रेस रंग भेद, नसल भेद, जाति भेद, धर्म भेद करके एक बार फिर देश को विभाजन के कगार पर ले जा रही है : बिंदल

ज्वालामुखी में C M Sukhu का जोरदार स्वागत

धर्मशाला : ज्वालामुखी में C M Sukhu का जोरदार स्वागत

देश ने तय कर लिया है कि अबकी बार चार सौ पार से आएंगे मोदी : जयराम ठाकुर

शिमला : देश ने तय कर लिया है कि अबकी बार चार सौ पार से आएंगे मोदी : जयराम ठाकुर

उच्च न्यायालय सहित जिला न्यायालयों के रिकार्ड का जल्द डिजिटलीकरण किया जाएगा

धर्मशाला : उच्च न्यायालय सहित जिला न्यायालयों के रिकार्ड का जल्द डिजिटलीकरण किया जाएगा

कांग्रेस पार्टी गरीब विरोधी शाहीपरिवार मानसिकता वाली पार्टी : कश्यप

शिमला : कांग्रेस पार्टी गरीब विरोधी शाहीपरिवार मानसिकता वाली पार्टी : कश्यप

X