Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | केंद्र विश्वविद्यालय को रोकने वाली कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने उजागर : खन्ना

Updated on Friday, April 26, 2024 16:53 PM IST

केंद्र विश्वविद्यालय को रोकने वाली कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने उजागर : खन्ना

कांगड़ा के साथ भेदभाव करती है कांग्रेस

खन्ना ने बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से की भेंट


धर्मशाला, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से भेंट की, इस दौरान दोनों में अनेक विषयों पर चर्चा हुई।

उसके उपरांत अविनाश राय खन्ना ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की पिछले लोक सभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी किशन कपूर ने कांग्रेस को 4,77,623 मतों से शिकस्त दी थी। यह देश में सबसे बड़ी जीत थी और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनावो में इस परंपरा को जारी रखेगी। एक बार फिर कांगड़ा में कमल खिलेगा और देश में तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी बनेंगे। उन्होंने कहा की कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के मुद्दों को हल करवाने के लिए हमारे सांसद ने केंद्र सरकार से लगातार पैरवी की। भाजपा ने गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए काम करवाया। जदरांगल में केंद्रीय विवि के कैंपस के लिए भूमि का चयन करवाई। मटौर से शिमला और पठानकोट से मंडी फोरलेन का निर्माण के कार्य को गति प्रदान की। हमारे सांसद ने 696 विकास कार्यों के लिए 17 करोड़ की राशि जारी की, शहीद स्मारकों और जीर्णोद्धार के लिए 1.20 करोड़ जारी किए।

केंद्र विश्वविद्यालय की दृष्टि से धर्मशाला में भी 250 करोड़ से भवन निर्माण का काम शुरू होना था, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा 30 करोड़ रुपए जमा न करवाने के कारण मामला लटक गया है। हालांकि पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने जून माह में क्लीयरेंस दे दी थी। यह साफ दिखता है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार विकास और शिक्षा विरोधी है।

उन्होंने कहा कांगड़ा जिला के धर्मशाला में राज्य का पहला यूनिटी मॉल बनाने के लिए भारत सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में 132 करोड़ मंजूर किए हैं। यह अप्रूवल राज्य सरकार को भारत सरकार के डिपार्मेंट ऑफ प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड से मिली है। यह विभाग कॉमर्स मंत्रालय के तहत काम करता है। पर सुनने में आया है कि इस माल को भी यहां से शिफ्ट किया जा सकता है? यह सरकार पूर्ण रूप से कांगड़ा विरोधी है।

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला को दूसरी राजधानी कहा जाता है पर धीरे-धीरे विभागीय कार्यालयों को शिफ्ट करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। यह अपने आप में बड़ा प्रश्न है।

उन्होंने कहा कि जहां भाजपा ने हमेशा नारी सम्मान की बात करी वहीं कांग्रेस ने हमेशा नई अपमान को बढ़ावा दिया। अगर हिमाचल प्रदेश में प्रधानों के चुनाव में 50% आरक्षण लगा तो वह पूरे मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल द्वारा लगाया गया, राज्यसभा में हमने दो महिला संस्थाओं को भेजो एक शिमला से बिमला कश्यप सूद और दूसरी कांगड़ा से इंडी गोस्वामी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लोक सभा और विधान सभा चुनावी में 33 प्रतिशत आरक्षण लगाकर महिलाओं को शक्तिशाली बनाया है। पर कांग्रेस राज में हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के साथ केवल धोखा हुआ जहां महिलाओं को पिछले 15 महीने की सरकार में 1500 की एक भी किश्त नहीं मिली।

सुलह विधानसभा की ग्राम पंचायत गदियाड़ा में 50 वर्षीय महिला कुसम देवी की हत्या पेपर कटर से गला रेत की गई है। 20 अप्रैल को हिमाचल के कांगड़ा में शनिवार को पालमपुर बस स्टैंड पर एक युवक ने युवती पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवक ने दराट से एक के बाद एक 10 बार युवती पर वार किए। युवती पीजीआई में एडमिट हुई, यह पूर्ण रूप दिखाता है कि हिमाचल प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं है, महिलाओं के प्रति लगातार हिमाचल प्रदेश में क्राइम बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X