जिला क्वालिटी इंश्योरेंस समिति एवं बायोमेडिकल वेस्ट मॉनिटरिंग कमेटी की मीटिंग का आयोजन अतिरिक्त जिलाधीश श्री सौरभ जस्सल की अध्यक्षता मे डीसी ऑफिस के Nic हॉल मे की गई l इस मीटिंग में स्वास्थ्य विभाग, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, आयुष विभाग, पशु पालन विभाग, गैर संचारी संस्था एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।
जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार सूद ने गुणवत्ता के मापदंडो के बारे मे अवगत करवाया l इसमें जिला गुणवत्ता परामर्श करता डॉ दीपिका ने काया कल्प, NQAS और बायोमेडिकल वेस्ट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी l
अतिरिक्त जिलाधीश ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कमियों के ऊपर काम करने के निर्देश दिए और समाधान भी बताएं। आगे की जानकारी ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ तरुण सूद ने दी जिसमें उन्होंने परिवार नियोजन एवं मातृ मृत्यु पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने सुरक्षित मातृत्व अभियान की गुणवता और उसमें दी जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया इंदिरा गाँधी बालिका सुरक्षा योजना से मिलने बाले फायदे के बारे में भी बतायाl इस सभा में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुराधा, डॉक्टर वंदना, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील भट्ट एवं बाल चिकित्सक डॉक्टर स्वाति भी मौजूद रहे lअतिरिक्त जिलाधीश ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ साथ उनकी गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिएl