लॉरेट शिक्षण संस्थान मैं एन एम् आर स्पेक्ट्रोस्कोपी तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन
लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संस्थान मैं एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया | इस कार्यशाला का विषय (एनएमआर) परमाणु चुंबकीय अनुनाद और संरचना व्याख्या में इसका अनुप्रयोग |
इस अवसर पर मुख्यबक्ता इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऊना से डीन स्कूल ऑफ़ फार्मेसी (प्रो) डॉ रामजयं रहे| संस्थान के प्राचार्य एवं निर्देशक प्रो डॉ एम् एस आशावत ने मुख्यातिथि का स्वागत और सभा को सम्बोधित किया
इस कार्यशाला मैं सौ से अधिक बी. फार्मा और एम् फार्मा के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया| डॉ रामजयं ने एनएमआर के व्यावहारिक पहलुओं और उसकी उपयोगिता एवं महत्व के बारे मैं जानकारी साझा की
उन्होंने कहा परमाणु चुंबकीय अनुनाद स्पेक्ट्रोस्कोपी औषधीय और अन्य रासायनिक अणुओं के संरचनात्मक स्वरूप का अवलोकन करने की एक महत्त्वपूर्ण तकनीक है। यह तरल व ठोस पदार्थों में परमाणुओं के प्रकार, मात्रा तथा गठन के बारे में विश्लेषणात्मक डेटा प्रदान करती है डीन स्टूडेंट वेलफेयर अफसर प्रो सी पी एस वर्मा ने धन्यवाद भाषण किया इस कार्यक्रम मैं डॉ. प्रवीण, डॉ अदिति, डॉ रितेश राणा, एसोसिएट प्रो शिव कुमार खुशवा तथा स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे
एनएमआर-स्पेक्ट्रोस्कोपी क्या है?
एनएमआर- स्पेक्ट्रोस्कोपी एक प्रकार की स्पेक्ट्रोस्कोपी है जिसके द्वारा हम किसी नमूने की गुणवत्ता और शुद्धता और किसी यौगिक की आणविक संरचना निर्धारित कर सकते हैं।
एनएमआर क्या है?
एनएमआर परमाणु चुंबकीय अनुनाद का संक्षिप्त रूप है। तो, एनएमआर-स्पेक्ट्रोस्कोपी एक स्पेक्ट्रोस्कोपी तकनीक है जो जांच किए जा रहे नमूने के परमाणुओं के परमाणु चुंबकीय अनुनाद पर आधारित है।