आज का इतिहास
आज का इतिहास हम सबके लिये खास अहमियत रखता है। आईये जानते हैं आज के दिन देश दुनिया में क्या घटित हुआ था। और किसका आज ही के दिन जन्म हुआ था। भारत में 1972 में पहली बार विश्व पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। 18 मार्च से 4 अप्रैल तक राजधानी के प्रगति मैदान में लगाए गए इस मेले में 200 से अधिक प्रकाशकों ने भाग लिया और तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरी ने इसका उद्घाटन किया। उसके बाद से बीते लगभग आधे दशक से मेले का आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया जा रहा है।
1858: डीजल इंजन के खोजकर्ता रूडोल्फ डीजल का जन्म
1914: आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का जन्म।
1914: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह का जन्म।
1915: डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट को मंजूरी दी गई।
1919: रॉलेट एक्ट पारित किया गया और इसने 1915 में पारित डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट की जगह ली। इसके जरिए भारतीयों के नागरिक और राजनीतिक अधिकारों को कुचलने का काम किया गया।
1922: महात्मा गांधी को कारावास की सजा सुनाई गई।
1938: हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर का जन्म।
1940: इटली शासक मुसोलिनी, हिटलर के बातचीत में युद्ध में प्रवेश के लिए सहमत हुए।
1944: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार करके भारत में प्रवेश किया।
1965: रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाले पहले व्यक्ति बने।
1972: विश्व पुस्तक मेले की शुरुआत।
1980: समाजशास्त्री व मनोवैज्ञानिक एरिक फ्रॉम का निधन।
2000: युगांडा में 230 लोगों ने आत्मदाह किया।