कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी - अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक बनाए गए
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर लगभग डेढ़ दशक तक विराजमान रहे हमीरपुर जिला के बड़सर विधनसभा से संबंधित दीपक शर्मा को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने अब राष्ट्रिय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है 1 उन्हें ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है 1
दीपक शर्मा की नियुक्ति को कांग्रेस के बागी निष्कासित विधायक सुधीर शर्मा (जो कि राष्ट्रिय सचिव के पद पर भी विराजमान थे और चंद रोज पहले ही इस पद से हटाए गए थे,) की जगह डैमेज कंट्रोल के रूप में भी देखा जा रहा है1गौरतलब है कि दीपक शर्मा कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के भी करीबियों में गिने जाते हैं 1
कांग्रेस के तेजतरार प्रवक्ता के रूप में दीपक शर्मा अपनी एक अलग पहचान रखते हैं1 कांग्रेस सरकार बनने के बाद गत एक वर्ष से दीपक शर्मा सरकार में किसी भी अहम रोल में नहीं थे1 पेशे से प्रगतिशील किसान के रूप में दीपक शर्मा की प्रदेश में एक अलग पहचान है1
अब देखना होगा राष्ट्रीय राजनीति में दीपक शर्मा किस तरह अपनी जगह बनाते हैं1 लेकिन जो लोग दीपक शर्मा के व्यक्तित्व को जानते हैं उनका कहना है कि लगभग चार दशक का राजनीतिक अनुभव होने के साथ साथ दीपक शर्मा एक प्रबुद्ध, ओजस्वी वक्ता और विकासोन्मुखी सोच के मालिक हैं 1 निसंदेह ब्राह्मण नेता के रूप में दीपक शर्मा की प्रदेश में बड़े स्तर पर स्वीकारोक्ति है जिसका लाभ आने वाले समय में कांग्रेस को मिल सकता है 1
अपनी ताजपोशी पर दीपक शर्मा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्रीमति सोनिया गांधी जी,श्री राहुल गांधी जी, श्रीमति प्रियंका गांधी जी,महासचिव संगठन श्री के सी वेणुगोपाल जी, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखपाल खैरा जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री कुलदीप सिंह राठौर जी, एवम समस्त शीर्ष नेतृत्व का कोटि कोटि धन्यवाद किया है 1 उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने जो दायित्व मुझे सौंपा है उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लग्न के साथ निभाने का प्रयास करूंगा।