Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

जीवन शैली

More News

रोग | सदाबहार के फूल में मौजूद हाइपोग्लेमिक गुण ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है

वत्सला सिंह | Updated on Saturday, December 02, 2023 20:55 PM IST

95% शुगर रोग को रिमूव कर देगा सदाबहार फूल...

शुगर की टेबलेट बंद कर देगा ये फूल, डायबिटीज मरीज रोज चबाएं इसकी 3 से 4 पत्‍तियां...

खराब लाइफस्टाइल के चलते डायबिटीज की समस्या आम हो गई है। पहले तो डायबिटीज 50 साल से ज्यादा उम्र के लागों को होती थी, लेकिन जेनेटिक होने के कारण अब कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। समय रहते इसे कंट्रोल कर लिया जाए, तो इसके बढ़ने की संभावना को कम किया जा सकता है। वैसे तो डायबिटीज को नियंत्रण में रखने के लिए लोग लौकी, गिलोय जैसे घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन आप चाहें, तो सदाबहार के फूलों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसे "एवर ब्लूमिंग ब्लॉसम" के रूप में भी जाना जाता है।

सदाबहार के फूल में मौजूद हाइपोग्लेमिक गुण ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। इस फूल के अर्क को लेने से बीटा- पैन्क्रियाज सेल्स से इंसुलिन का उत्पादन होना शुरू हो जाता है। यह स्टार्च के ग्लूकोज में ब्रेक होने में भी हेल्प करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल में कमी आने लगती है। तो आइए जानते हैं क्या है सदाबहार और डायबिटीज के लिए इसका उपयोग कैसे किया जाता है।
◾सदाबहार क्या है◾

सदाबहार एक पौधा है, जो आमतौर पर भारत में पाया जाता है और यह मेडागास्कर का मूल निवासी है। यह एक झाड़ी है, जो सजावटी पौधों के रूप में और औषधी बनाने के काम आती है। फूलों के साथ चिकने, चमकदार और गहरे रंग के पत्ते टाइप 2 डायबिटीज के लिए प्राकृतिक औषधि के रूप में काम करते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, सदाबहार के फूल और पत्तियों का इस्तेमाल ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो सुबह के समय फूलों से बनी हर्बल चाय पी सकते हैं या अच्छे परिणामों के लिए इसकी 3-4 पत्तियों को चबा सकते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, मधुमेह एक मेटाबॉलिक कफ प्रकार का विकार है, जिसमें पाचन अग्रि कम होने लगती है और ब्लड शुगर लेवल बढऩे लगता है। ब्लड शुगर में स्पाइक्स को कंट्रोल करने के लिए आयुर्वेद सदाबहार नाम के फूल का उपयोग करने की सलाह देता है। वैसे सदाबहार का उपयोग आयुर्वेद और चीनी दवाओं में लंबे समय से किया जाता रहा है। यह मधुमेह, मलेरिया, गले में खराश और ल्यूकेमिया जैसी स्थितियों को मैनेज करने के लिए हर्बल ट्रीटमेंट है। विंका रसिया में दो एक्टिव कंपाउंड होते हैं- एल्कोलॉइड और टैनिन। ऐसा माना जाता है कि पौधे में 100 से ज्यादा अल्कलॉइड होते हैं, जिनमें से विन्क्रिस्टाइन और विनब्लास्टाइन अपने औषधीय लाभों के लिए जानेजाते हैं।

◾शुगर रोगी के लिए सदाबहार को उपयोग करने के तरीके:-

🔹पहला तरीका- सदाबहार की ताजी पत्तियों को सुखाकर पाउडर बना लें और कांच के कंटेनर में भरकर रख लें। मधुमेह को नियंत्रण में रखने के लिए सुबह खाली पेट 1 चम्मच सूखे पत्तों का चूर्ण पानी या ताजे फलों के रस में मिलाकर सेवन करें।

🔹दूसरा तरीका- सदाबहार के पौधे की 3-4 पत्तियों को दिनभर में चबाएं। ताकि अचानक से ब्लड शुगर में वृद्धि न हो पाए।

🔹तीसरा तरीका- ताजे तोड़े गए सदाबहार के फूलों को पानी में उबाल लें। इसे भीगने दें और फिर छान लें। मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए इस कड़वे तरल को सुबह खाली पेट पीएं। ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कम हो जाएगा।

अगर आप डायबिटीज के लिए किसी दवा के साथ इस जड़ी-बूटी को लेने की सोच रहे हैं, तो ब्लड शुगर लेवल के कम होने की संभावना बहुत है। फिर भी ध्यान रखें कि ऐसा करने से पहले किसी डायबिटीज विशेषज्ञ से सलाह ले...प्रकृति में छिपी हुई है हर मर्ज की दवा बस उसे सही तरीके से उपयोग करना है, अनादि काल से ऋषि मुनियों द्वारा इसी पद्धत से ही पूर्ण रूप से मरीज को स्वस्थ कर दिया जाता था....

Have something to say? Post your comment
धर्मशाला में तिब्बती समुदाय का रहन-सहन: परंपरा, संस्कृति और आजीविका का अनोखा संगम

धर्मशाला : धर्मशाला में तिब्बती समुदाय का रहन-सहन: परंपरा, संस्कृति और आजीविका का अनोखा संगम

धर्मकोट और कसोल में रह रहे इज़राइली पर्यटक: एक खास सांस्कृतिक माहौल

धर्मशाला : धर्मकोट और कसोल में रह रहे इज़राइली पर्यटक: एक खास सांस्कृतिक माहौल

प्रकृति का चमत्कारी औषधीय पौधा एलोवेरा (घृतकुमारी)

एलोवेरा : प्रकृति का चमत्कारी औषधीय पौधा एलोवेरा (घृतकुमारी)

भारत की रसोई का स्वर्णिम मसाला हल्दी अब वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में है।

हल्दी : भारत की रसोई का स्वर्णिम मसाला हल्दी अब वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में है।

 दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय हर्बल सप्लीमेंट्स में से एक बना

अश्वगंधा : दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय हर्बल सप्लीमेंट्स में से एक बना

आयुर्वेद की 'रानी' जड़ी-बूटी अश्वगंधा

अश्वगंधा : आयुर्वेद की 'रानी' जड़ी-बूटी अश्वगंधा

मुलेठी -  प्रकृति की मीठी औषधि

आयुर्वेद : मुलेठी - प्रकृति की मीठी औषधि

 स्त्री तो रोज ही अपमानित होने के लिये बनी है - जीवन में भी और मृत्युपरांत भी

प्रेम : स्त्री तो रोज ही अपमानित होने के लिये बनी है - जीवन में भी और मृत्युपरांत भी

यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जिसने प्यार के लिए 6000 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपनी जिंदगी बदल दी

कहानी : यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जिसने प्यार के लिए 6000 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपनी जिंदगी बदल दी

प्रेम दी हट्टी: श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीठी सफलता की एक सदी की मेहनत की कहानी कहती है, एक दर्शन जो पीढ़ियों से चला आ रहा हैं

जम्मू कश्मीर : प्रेम दी हट्टी: श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीठी सफलता की एक सदी की मेहनत की कहानी कहती है, एक दर्शन जो पीढ़ियों से चला आ रहा हैं

X