Hindi English Sunday, 12 May 2024
BREAKING
मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में आनंद शर्मा के लिए किया प्रचार भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की चुनावी जनसभा में जन सैलाब उभरा कांग्रेस का एजेंडा दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना है- सौदान सिंह कांग्रेस रंग भेद, नसल भेद, जाति भेद, धर्म भेद करके एक बार फिर देश को विभाजन के कगार पर ले जा रही है : बिंदल ज्वालामुखी में C M Sukhu का जोरदार स्वागत देश ने तय कर लिया है कि अबकी बार चार सौ पार से आएंगे मोदी : जयराम ठाकुर आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 12 मई का पंचाग उच्च न्यायालय सहित जिला न्यायालयों के रिकार्ड का जल्द डिजिटलीकरण किया जाएगा कांग्रेस पार्टी गरीब विरोधी शाहीपरिवार मानसिकता वाली पार्टी : कश्यप गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, दलित, शोषित, युवा और किसान इनकी तस्वीर पीएम मोदी की नीतियों के कारण बदली है : राजीव

राष्ट्रीय

More News

आज का इतिहास | आज ही के दिन दूरदर्शन श्वेत श्याम यानी ब्‍लैक एंड व्‍हाइट से रंगीन हो गया था

Updated on Thursday, April 25, 2024 04:59 AM IST

आज का इतिहास
आज का इतिहास हम सबके लिये खास अहमियत रखता है। आईये जानते हैं आज के दिन देश दुनिया में क्या घटित हुआ था। और किसका आज ही के दिन जन्म हुआ था। 25 अप्रैल 1982 ही वह दिन था जब दूरदर्शन श्वेत श्याम यानी ब्‍लैक एंड व्‍हाइट से रंगीन हो गया था। एक जमाने में लोग सिनेमा के पर्दे पर लोगों को चलते फिरते देखकर हैरान हुआ करते थे। फिर टेलीविजन के रूप में कुछ इंच का यह जादू घरों तक पहुंचने लगा। घर कितना बड़ा है इसका अंदाजा उस पर लगे ‘एंटेना’ से लगाया जाता था। शाम के वक्त ‘एंटेना’ की दिशा बदलना और चिल्लाकर पूछना ‘आया’ इस बात का संकेत होता था कि फलाने घर में टीवी पर तस्वीर साफ नहीं आ रही है। ये बातें पुरानी जरूर हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों के जहन में आज भी ताजा हैं। देश में ‘बुद्धू बक्सा’ अर्थात दूरदर्शन का आना जितनी बड़ी खबर थी, उतनी ही बड़ी खबर थी उसका रंगीन हो जाना।

1809 : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

15 कैंसर करने वाली खाने की चीज़ें जिन्हें आपको छोड़ देना चाहिए

1867 : जापान की राजधानी तोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।

1905 : दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला।


1954 : बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।


1953 : कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की इस बुनियादी पहेली का जवाब खोज लिया कि जीव अपना वंश कैसे बढ़ाते हैं। इन दोनों वैज्ञानिकों को उनकी इस खोज के लिए 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया


1957: सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया।


1975 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।


1980 : अमेरिकी सेना ने तेहरान स्थित अपने दूतावास से 53 बंधकों को छुड़ाने का गोपनीय अभियान चलाया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई और आठ अमेरिकी सैनिक मारे गए। ये संकट 444 दिन तक चला और अंतत: जनवरी 1981 में इन बंधकों की रिहाई हो पाई।


1981 : जापान के सुरूगा में एक परमाणु संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हुए।


1982 : दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई।


1983 : जर्मनी की पत्रिका 'स्टर्न' ने हिटलर की उस विवादास्पद डायरी को छापना शुरू किया, जिसे उसने कथित रूप से दूसरे विश्वयुद्घ के दौरान कलमबद्ध किया था। डायरी की प्रामाणिकता पर कई सवाल उठाए गए।


1989 : इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। यह बीमारी सूडान तक फैली और वहां भी कम से कम 400 लोगों की मौत।


2010 : भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की।


2013 : ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 27 वर्ष के बाद दोबारा खोला।


2015 : नेपाल में भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई। राजधानी काठमांडू के नजदीक आए इस भूकंप से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ।


2020 : देश में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 779 पहुंची, संक्रमण के मामले बढ़ कर 24,942 हो गये।


2021: पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का कोविड के कारण निधन।

2021: इराक में बगदाद के कोविड अस्पताल में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग। 82 लोगों की मौत।

Have something to say? Post your comment
U P में राहुल-अखिलेश की रैली में दोनों नेताओं में नहीं दिख रहा तालमेल

लखनऊ : U P में राहुल-अखिलेश की रैली में दोनों नेताओं में नहीं दिख रहा तालमेल

देश के 140 करोड़ लोगों को तानाशाही के खिलाफ लड़ना होगा - केजरीवाल

नई दिल्ली : देश के 140 करोड़ लोगों को तानाशाही के खिलाफ लड़ना होगा - केजरीवाल

आज ही के दिन ताजमहल का निर्माण पूरा हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन ताजमहल का निर्माण पूरा हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से मतदान की अपील की

मतदान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से मतदान की अपील की

प्रियंका गांधी बोलीं- यह बेरोजगारी, प्रचंड महंगाई, संस्थागत भ्रष्टाचार को हराने का चुनाव है

चुनाव : प्रियंका गांधी बोलीं- यह बेरोजगारी, प्रचंड महंगाई, संस्थागत भ्रष्टाचार को हराने का चुनाव है

तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान शुरू

नई दिल्ली : तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान शुरू

आज गुरुदेव रबीन्द्र नाथ टैगोर का जन्मदिन है

आज का इतिहास : आज गुरुदेव रबीन्द्र नाथ टैगोर का जन्मदिन है

कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

रुद्रपुर : कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

Jharkhand - ED की कार्रवाई में मंत्री के PA के नौकर से करीब 25 करोड़ कैश बरामद

रांची : Jharkhand - ED की कार्रवाई में मंत्री के PA के नौकर से करीब 25 करोड़ कैश बरामद

अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़, अज्ञात लोगों ने किया हमला

अमेठी : अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़, अज्ञात लोगों ने किया हमला

X