Hindi English Monday, 13 May 2024
BREAKING
सही मायने में हमें इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की स्वतंत्रता साल 2014 में मिली : कंगना रनौत अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर लोकसभा सीट से किया नामांकन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में भारत को मिला सक्षम नेतृत्व : राजीव बिंदल सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टूः सीएम असीम गुप्ता को भाजपा ने ज्वालामुखी का चुनाव प्रभारी बनाया जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : मुख्यमंत्री आज ही के दिन स्वतंत्र भारत में संसद का पहला सत्र बुलाया गया था आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 13 मई का पंचाग मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में आनंद शर्मा के लिए किया प्रचार भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की चुनावी जनसभा में जन सैलाब उभरा

राष्ट्रीय

More News

आज का इतिहास | आज ही के दिन यूट्यूब की वेबसाइट पर पहला वीडियो अपलोड किया गया था

Updated on Tuesday, April 23, 2024 05:00 AM IST

आज का इतिहास
आज का इतिहास हम सबके लिये खास अहमियत रखता है। आईये जानते हैं आज के दिन देश दुनिया में क्या घटित हुआ था। और किसका आज ही के दिन जन्म हुआ था। आज की दुनिया में लाइक्स, ब्यूज और सब्सक्राइबर्स की संख्या गिनने वाले करोड़ों लोगों का पसंदीदा मंच बने यूट्यूब् के संस्थापक जावेद करीम ने 23 अप्रैल 2005 को सान दिआगो चिड़ियाघर की अपनी यात्रा का वीडियो यूट्यूब पर पहली बार अपलोड किया था। इसके एक वर्ष के भीतर इस साइट पर करीब 10 करोड़ वीडियो अपलोड किए गए और आज इसपर कितने वीडियो हैं यह गिनना भी मुश्किल है।

1616 : विलियम शेक्सपियर का निधन।

1660: स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।

1661: ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक ।

1858: भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के हीरो जगदीशपुर के बाबू वीर कुंवर सिंह का निधन।

1981: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1984: वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया।

1985 : कोका कोला कंपनी ने न्यू कोक के नाम से एक नए फार्मूले वाला शीतल पेय पेश किया, जिसे कंपनी के मुख्य पेय का स्थान लेने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन तीन महीने के भीतर ही नये पेय को वापिस ले लिया गया और पुराना पेय कोका कोला क्लासिक के नाम से दोबारा बाजार में आ गया।

1987 : उच्चतम न्यायालय ने विधवाओं को संपत्ति में हिस्से का निर्णय दिया।

1992: भारत के सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में से एक सत्यजित राय का निधन।

1993 : विदेशी शासन के लंबे इतिहास और दशकों के संघर्ष के बाद पूर्वी अफ्रीका के छोटे से देश एरिट्रिया में इथियोपिया से आजादी के बारे में जनमतसंग्रह पर तीन दिन का मतदान शुरू।

1995 : विश्व पुस्तक दिवस मनाने की शुरुआत हुई ।

2005 : यूट्यूब की वेबसाइट पर पहला वीडियो अपलोड किया गया। यह वीडियो यूट्यूब के संस्थापक जावेद करीम की सान दिआगो चिड़ियाघर की यात्रा का था।


2007 : रूस के पहले निर्वाचित नेता बोरिस येल्तसिन का निधन। उन्हें 1991 में सत्ता संभालने के बाद राजनीति और अर्थव्यवस्था के एक दशक के तूफानी अध्याय के लिए जाना जाता है।

2020 : देश में कोविड-19 के मामले 21,700 हुए, मरने वालों की संख्या 686 तक पहुंची। देश में लॉकडाउन को 30 दिन पूरे।

Have something to say? Post your comment
आज ही के दिन स्वतंत्र भारत में संसद का पहला सत्र बुलाया गया था

आज का इतिहास : आज ही के दिन स्वतंत्र भारत में संसद का पहला सत्र बुलाया गया था

U P में राहुल-अखिलेश की रैली में दोनों नेताओं में नहीं दिख रहा तालमेल

लखनऊ : U P में राहुल-अखिलेश की रैली में दोनों नेताओं में नहीं दिख रहा तालमेल

देश के 140 करोड़ लोगों को तानाशाही के खिलाफ लड़ना होगा - केजरीवाल

नई दिल्ली : देश के 140 करोड़ लोगों को तानाशाही के खिलाफ लड़ना होगा - केजरीवाल

आज ही के दिन ताजमहल का निर्माण पूरा हुआ था।

आज का इतिहास : आज ही के दिन ताजमहल का निर्माण पूरा हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से मतदान की अपील की

मतदान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से मतदान की अपील की

प्रियंका गांधी बोलीं- यह बेरोजगारी, प्रचंड महंगाई, संस्थागत भ्रष्टाचार को हराने का चुनाव है

चुनाव : प्रियंका गांधी बोलीं- यह बेरोजगारी, प्रचंड महंगाई, संस्थागत भ्रष्टाचार को हराने का चुनाव है

तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान शुरू

नई दिल्ली : तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान शुरू

आज गुरुदेव रबीन्द्र नाथ टैगोर का जन्मदिन है

आज का इतिहास : आज गुरुदेव रबीन्द्र नाथ टैगोर का जन्मदिन है

कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

रुद्रपुर : कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

Jharkhand - ED की कार्रवाई में मंत्री के PA के नौकर से करीब 25 करोड़ कैश बरामद

रांची : Jharkhand - ED की कार्रवाई में मंत्री के PA के नौकर से करीब 25 करोड़ कैश बरामद

X