Hindi English Monday, 19 May 2025
BREAKING
हम हाइड्रोजन बम की धमकी से डरने वाले नहीं है : कश्यप हिमाचल के कांग्रेस राज में चल रही " परेशान एक्सप्रेस" नमक ट्रेन : कर्ण नंदा कांग्रेस मंत्री चंद्र कुमार कर रहे बार-बार पाकिस्तान की तरफदारी, नजरिया स्पष्ट करे : बिंदल भडोली कोहाला के हितार्थ मोहन सूद ने प्लस टू आर्ट्स परीक्षा में आठवां स्थान प्राप्त किया आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 19 मई का पंचांग भविष्य के सपनों में आशा की किरण बनकर उभर रही ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना हिमाचल प्रदेश में छात्रवृत्ति योजनाआंे से 87 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए लाभान्वित लारजी विद्युत परियोजना पुनः बहाल कर पूर्ण रूप से कार्यशील की गई आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 18 मई का पंचांग एक राष्ट्र एक चुनाव की संसदीय समिति तीन महाराष्ट्र दौरे पर

राष्ट्रीय

More News

श्रीनगर: | देश का माहौल एक राष्ट्र-एक चुनाव के पक्ष में: अनुराग सिंह ठाकुर

Updated on Tuesday, April 22, 2025 19:50 PM IST

कांग्रेस ने अपने लाभ के लिए पूर्व में एक राष्ट्र-एक चुनाव स्थगित किए: अनुराग सिंह ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज जम्मू कश्मीर प्रवास के दौरान श्रीनगर में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश का माहौल एक राष्ट्र एक चुनाव के पक्ष में है।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी अभियान का असर देखने को मिल रहा है। आज देश का माहौल एक राष्ट्र-एक चुनाव के पक्ष में है। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ फॉर्मूला लागू करना देश के लिए फायदेमंद साबित होगा क्योंकि यह न केवल विभिन्न चुनावों पर होने वाले खर्चों में कटौती करेगा, बल्कि इससे काफी समय भी बचेगा। राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, अन्य संस्थानों और केंद्र द्वारा (2024) लोकसभा चुनावों में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये खर्च किये गए थे, जिसे बचाया जा सकता है। यह भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 1.5 प्रतिशत जोड़ सकता है। इस तरह, यह भारत के लिए लाभकारी स्थिति होगी, जिसमें लोगों को पांच साल के लिए एक अच्छी सरकार मिलेगी”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार परफॉर्म, रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म पर यकीन करती है। आज अगर देश इतनी तेज गति से विकास कर रहा है तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। ये बिल भी उसी दिशा में उठाया गया एक कदम है। जब आदर्श आचार संहिता लागू होती है, तो इससे विकास कार्य धीमा हो जाता है तथा चुनाव कराने से पहले और बाद में बहुत समय बर्बाद होता है, जिसमें आमतौर पर 45 से 90 दिन लगते हैं। एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लागू होने से, जो अधिकारी आमतौर पर चुनाव कराने में व्यस्त रहते हैं वे अपने प्राथमिक कर्तव्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराये जाते हैं, तो देश को फायदा ही होगा। यह पहल चुनावी प्रक्रिया को व्यवस्थित करने, चुनावों के कारण होने वाली बाधाओं को कम करने और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने का प्रयास है”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ये कोई पहली बार नहीं है जब ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ होगा। इससे पहले देश में 1952 से 1967 तक ये प्रक्रिया लागू थी, लेकिन बाद में कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए बार-बार सरकारें गिराईं या अन्य कारणों से गिरीं, जिसके बाद ये चुनाव अलग-थलग हो गए। यह विधेयक भारत में शासन प्रणाली में सुधार लाने की क्षमता रखता है, जिससे नीतिगत गतिरोध को रोका जा सकेगा, संसाधनों का पुनर्निर्देशन कम होगा और सरकार पर आर्थिक बोझ कम होगा”

Have something to say? Post your comment
 ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया

सिंदूर : ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी शिविरों को सटीकता के साथ निशाना बनाया

निशाना : ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी शिविरों को सटीकता के साथ निशाना बनाया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सीसीएस द्वारा लिए गए निर्णयों का देश भर में समर्थन

दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सीसीएस द्वारा लिए गए निर्णयों का देश भर में समर्थन

पहलगाम आतंकी हमले ने झकझोरा देश को – व्यापारिक समुदाय आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र संगठित – खंडेलवाल

हमला : पहलगाम आतंकी हमले ने झकझोरा देश को – व्यापारिक समुदाय आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र संगठित – खंडेलवाल

मुख्यमंत्री Sukhu ने केरल में 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में भाग लिया

केरल : मुख्यमंत्री Sukhu ने केरल में 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में भाग लिया

कांग्रेस ने राजीव गांधी फ़ाउंडेशन में चीनी अधिकारियों से क्यों लिए पैसे: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : कांग्रेस ने राजीव गांधी फ़ाउंडेशन में चीनी अधिकारियों से क्यों लिए पैसे: अनुराग सिंह ठाकुर

भारत को वक़्फ़ के ख़ौफ़ से आज़ादी दिलाने का यह सही समय: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : भारत को वक़्फ़ के ख़ौफ़ से आज़ादी दिलाने का यह सही समय: अनुराग सिंह ठाकुर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का कोच्चि एयरपोर्ट पर स्वागत

कोच्चि : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का कोच्चि एयरपोर्ट पर स्वागत

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भारत के बौद्धिक पुनर्जागरण के रूप में सराहा

शिक्षा : प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भारत के बौद्धिक पुनर्जागरण के रूप में सराहा

सभी आंगनवाड़ी केंद्र पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन पर पंजीकृत; पोषण ट्रैकर ऐप पर 10.12 करोड़ से अधिक पंजीकृत लाभार्थी

राज्यसभा : सभी आंगनवाड़ी केंद्र पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन पर पंजीकृत; पोषण ट्रैकर ऐप पर 10.12 करोड़ से अधिक पंजीकृत लाभार्थी

X