मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हिमाचल दिवस समारोह के लिए चंबा जिला की पांगी घाटी में पहुंचे। धरमास हेलिपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने धरमास, लुज व सुराल पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनी और महिलाओं के साथ जनसंवाद किया।
महिला मंडल की प्रधानों ने अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने धरमास महिला मंडल व लुज पंचायत के दो महिला मंडलों को भवन निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपये और बर्तन खरीदने के लिए 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की।