Hindi English Monday, 28 April 2025
BREAKING
धारा 356 का दुरूपयोग करते हुए 88 बार प्रदेश की सरकारों को कांग्रेस द्वारा ध्वस्त किया गया : बिंदल हिमाचल में मन की बात का सीधा प्रसारण 6294 बूथों पर सुना : कटवाल राज्य सरकार ने चिकित्सा विशेषज्ञों के स्टाइपंड में 170 प्रतिशत तक की वृद्धि की प्राकृतिक खेती से आर्थिक समृद्धि की राह पर पांगी घाटी के 1600 किसान मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी बाबा साहेब के संविधान की आत्मा पर कांग्रेस ने किया प्रहार: अनुराग ठाकुर जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री से भेंट की मुख्यमंत्री की घोषणा से पांगी घाटी के किसान-बागवान में खुशी की लहर खाद्य एवं आपूर्ति निगम से 20-30 करोड़ रुपये की सामग्री खरीदेगा पर्यटन विकास निगम सरस्वती वाल भारती पाठशाला ज्वालामुखी में विश्व टीकाकरण दिवस मनाया

हिमाचल

More News

शिमला | पांगी में हिमाचल दिवस कार्यक्रम के लिए उत्साह व उमंग की बयार

विजयेन्दर शर्मा | Updated on Monday, April 14, 2025 07:04 AM IST

पांगी में हिमाचल दिवस कार्यक्रम के लिए उत्साह व उमंग की बयार

हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार जिला चम्बा के दुर्गम क्षेत्र, पांगी में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस का आयोजन किया जा रहा है। पांगी के मुख्यालय किलाड़ में 15 अप्रैल, 2025 के कार्यक्रम के लिए क्षेत्र भर में उत्साह एवं उत्सवी माहौल नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा इस जनजातीय क्षेत्र में 78वें हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को आयोजित करने के निर्णय की सराहना करते हुए इस पहल का तहेदिल से स्वागत किया है।

ग्राम पंचायत, किलाड़-1 के प्रधान श्री सतीश ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पूर्व में पांगी क्षेत्र में कभी भी इतने विशाल स्तर का कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पांगी के लोग मुख्यमंत्री के गर्मजोशी से स्वागत के लिए तत्पर हैं, प्रशासन भी कार्यक्रम की तैयारियों में दिन-रात जुटा है।

ग्राम पंचायत, किरयूणी के प्रधान बलवीर ने कहा कि मुख्यमंत्री जनजातीय क्षेत्रों की ओर विशेष ध्यान दे रहे हैं तथा लगातार इन क्षेत्रों का दौरा भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के नियमित दौरों के सम्बंध में विभिन्न माध्यमों से सूचनाएं मिलती रहती हैं जोकि उनके जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों के प्रति विशेष लगाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से पांगी के विकास सम्बंधी आवश्यकताओं के प्रति ध्यान आकर्षित होगा और उनकी पंचायत के लोग मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।

स्थानीय निवासी शिव कुमार ने जनजातीय कल्याण के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस दौरे से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री क्षेत्रवासियों की चुनौतियों के प्रति गहरी समझ रखते हैं और समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जनजातीय समुदायों के हित में मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय हैं तथा उम्मीद व्यक्त की कि भविष्य में भी मुख्यमंत्री क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।

प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जनजातीय क्षेत्रों के कल्याण के प्रति गहरी रूचि एवं समर्पण से कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2023 में हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम जिला लाहौल-स्पिति के काजा में आयोजित किया गया था, जहां पर मुख्यमंत्री में स्थानीय संस्कृति एवं विकास सम्बंधी मुद्दों के प्रति गहरी रूचि व्यक्त की थी।

 
Have something to say? Post your comment
धारा 356 का दुरूपयोग करते हुए 88 बार प्रदेश की सरकारों को कांग्रेस द्वारा ध्वस्त किया गया : बिंदल

शिमला : धारा 356 का दुरूपयोग करते हुए 88 बार प्रदेश की सरकारों को कांग्रेस द्वारा ध्वस्त किया गया : बिंदल

हिमाचल में मन की बात का सीधा प्रसारण 6294 बूथों पर सुना : कटवाल

शिमला : हिमाचल में मन की बात का सीधा प्रसारण 6294 बूथों पर सुना : कटवाल

राज्य सरकार ने चिकित्सा विशेषज्ञों के स्टाइपंड में 170 प्रतिशत तक की वृद्धि की

शिमला : राज्य सरकार ने चिकित्सा विशेषज्ञों के स्टाइपंड में 170 प्रतिशत तक की वृद्धि की

प्राकृतिक खेती से आर्थिक समृद्धि की राह पर पांगी घाटी के 1600 किसान

शिमला : प्राकृतिक खेती से आर्थिक समृद्धि की राह पर पांगी घाटी के 1600 किसान

मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी

शिमला : मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी

बाबा साहेब के संविधान की आत्मा पर कांग्रेस ने किया प्रहार: अनुराग ठाकुर

शिमला : बाबा साहेब के संविधान की आत्मा पर कांग्रेस ने किया प्रहार: अनुराग ठाकुर

जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री से भेंट की

शिमला : जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री से भेंट की

मुख्यमंत्री की घोषणा से पांगी घाटी के किसान-बागवान में खुशी की लहर

शिमला : मुख्यमंत्री की घोषणा से पांगी घाटी के किसान-बागवान में खुशी की लहर

खाद्य एवं आपूर्ति निगम से 20-30 करोड़ रुपये की सामग्री खरीदेगा पर्यटन विकास निगम

शिमला : खाद्य एवं आपूर्ति निगम से 20-30 करोड़ रुपये की सामग्री खरीदेगा पर्यटन विकास निगम

सरस्वती वाल भारती पाठशाला ज्वालामुखी में विश्व टीकाकरण दिवस मनाया

धर्मशाला : सरस्वती वाल भारती पाठशाला ज्वालामुखी में विश्व टीकाकरण दिवस मनाया

X