Hindi English Monday, 19 May 2025
BREAKING
हम हाइड्रोजन बम की धमकी से डरने वाले नहीं है : कश्यप हिमाचल के कांग्रेस राज में चल रही " परेशान एक्सप्रेस" नमक ट्रेन : कर्ण नंदा कांग्रेस मंत्री चंद्र कुमार कर रहे बार-बार पाकिस्तान की तरफदारी, नजरिया स्पष्ट करे : बिंदल भडोली कोहाला के हितार्थ मोहन सूद ने प्लस टू आर्ट्स परीक्षा में आठवां स्थान प्राप्त किया आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 19 मई का पंचांग भविष्य के सपनों में आशा की किरण बनकर उभर रही ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना हिमाचल प्रदेश में छात्रवृत्ति योजनाआंे से 87 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए लाभान्वित लारजी विद्युत परियोजना पुनः बहाल कर पूर्ण रूप से कार्यशील की गई आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 18 मई का पंचांग एक राष्ट्र एक चुनाव की संसदीय समिति तीन महाराष्ट्र दौरे पर

राष्ट्रीय

More News

केरल | मुख्यमंत्री Sukhu ने केरल में 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में भाग लिया

Updated on Friday, April 04, 2025 07:34 AM IST

मुख्यमंत्री ने केरल में 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में भाग लिया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केरल के श्री भगवती मंदिर, अल्पपूझा में आयोजित 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भागवत पुराण से मानवता, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। इससे हमें धर्म, भक्ति और सेवा जैसे शाश्वत मूल्यों की शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि भागवत पुराण हमें यह स्मरण करवाता है कि सच्चा आनंद ईश्वर को समर्पण और सद्गुणों को अपनाने से प्राप्त होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महासत्र भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने गोपिका संगम की सराहना की, जिसमें 16008 गोपिकाएं और बच्चें शामिल होते हैं। उन्होंने इसे भक्ति की सच्ची और निश्छल भावना का अद्भुत उदाहरण बताया और आयोजकों को इस पावन परम्परा को संजोकर रखने व आगे बढ़ाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भावी पीढ़ियों को उनकी आध्यात्मिक जड़ों से जोड़े रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केरल आध्यात्मिकता का केंद्र है, जहां लोग भक्ति और संस्कृति से गहराई से जुड़े हुए हैं।

इस तरह के आयोजन विभिन्न राज्यों और समुदायों के लोगों को आस्था के माध्यम से एकजुट करने में अहम् भूमिका निभाते हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है, यहां पवित्र शक्तिपीठ, प्राचीन मंदिर और आध्यात्मिक स्थल हैं, जहां लाखों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भले ही एक छोटा राज्य है लेकिन यहां हर वर्ष चार अंतर्राष्ट्रीय, पांच राष्ट्रीय, 23 राज्य स्तरीय और अनेक स्थानीय मेले आयोजित किए जाते हैं। यह मेले प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करने के साथ-साथ धार्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए पहाड़ों पर स्थित मंदिरों को रज्जू मार्ग से जोड़ने के हरसम्भव प्रयास कर रही है ताकि श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई से इन मंदिरों के दर्शन कर सकें। इसके अलावा, सरकार ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को ई-क्नेक्विटी से जोड़ने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिसके अंतर्गत श्रद्धालु हवन, भण्डारा और जागरण जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
 ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया

सिंदूर : ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी शिविरों को सटीकता के साथ निशाना बनाया

निशाना : ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी शिविरों को सटीकता के साथ निशाना बनाया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सीसीएस द्वारा लिए गए निर्णयों का देश भर में समर्थन

दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सीसीएस द्वारा लिए गए निर्णयों का देश भर में समर्थन

पहलगाम आतंकी हमले ने झकझोरा देश को – व्यापारिक समुदाय आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र संगठित – खंडेलवाल

हमला : पहलगाम आतंकी हमले ने झकझोरा देश को – व्यापारिक समुदाय आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र संगठित – खंडेलवाल

देश का माहौल एक राष्ट्र-एक चुनाव के पक्ष में: अनुराग सिंह ठाकुर

श्रीनगर: : देश का माहौल एक राष्ट्र-एक चुनाव के पक्ष में: अनुराग सिंह ठाकुर

कांग्रेस ने राजीव गांधी फ़ाउंडेशन में चीनी अधिकारियों से क्यों लिए पैसे: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : कांग्रेस ने राजीव गांधी फ़ाउंडेशन में चीनी अधिकारियों से क्यों लिए पैसे: अनुराग सिंह ठाकुर

भारत को वक़्फ़ के ख़ौफ़ से आज़ादी दिलाने का यह सही समय: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : भारत को वक़्फ़ के ख़ौफ़ से आज़ादी दिलाने का यह सही समय: अनुराग सिंह ठाकुर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का कोच्चि एयरपोर्ट पर स्वागत

कोच्चि : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का कोच्चि एयरपोर्ट पर स्वागत

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भारत के बौद्धिक पुनर्जागरण के रूप में सराहा

शिक्षा : प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भारत के बौद्धिक पुनर्जागरण के रूप में सराहा

सभी आंगनवाड़ी केंद्र पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन पर पंजीकृत; पोषण ट्रैकर ऐप पर 10.12 करोड़ से अधिक पंजीकृत लाभार्थी

राज्यसभा : सभी आंगनवाड़ी केंद्र पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन पर पंजीकृत; पोषण ट्रैकर ऐप पर 10.12 करोड़ से अधिक पंजीकृत लाभार्थी

X