Hindi English Monday, 28 April 2025
BREAKING
धारा 356 का दुरूपयोग करते हुए 88 बार प्रदेश की सरकारों को कांग्रेस द्वारा ध्वस्त किया गया : बिंदल हिमाचल में मन की बात का सीधा प्रसारण 6294 बूथों पर सुना : कटवाल राज्य सरकार ने चिकित्सा विशेषज्ञों के स्टाइपंड में 170 प्रतिशत तक की वृद्धि की प्राकृतिक खेती से आर्थिक समृद्धि की राह पर पांगी घाटी के 1600 किसान मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी बाबा साहेब के संविधान की आत्मा पर कांग्रेस ने किया प्रहार: अनुराग ठाकुर जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री से भेंट की मुख्यमंत्री की घोषणा से पांगी घाटी के किसान-बागवान में खुशी की लहर खाद्य एवं आपूर्ति निगम से 20-30 करोड़ रुपये की सामग्री खरीदेगा पर्यटन विकास निगम सरस्वती वाल भारती पाठशाला ज्वालामुखी में विश्व टीकाकरण दिवस मनाया

हिमाचल

More News

शिमला | सरकार हिमाचल को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में कर रही है कार्य: मुख्यमंत्री

Updated on Sunday, March 23, 2025 17:53 PM IST

सरकार हिमाचल को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में कर रही है कार्य: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार देर सायं नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में आयोजित ‘समृद्ध हिमाचल 2045’ तीन दिवसीय भौतिक विचार मंथन अभ्यास कार्यक्रम को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगोष्ठियों और चर्चाओं के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के सतत् आर्थिक विकास के लिए 20 वर्षीय कार्य योजना तैयार करना है। प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि इन दीर्घकालीन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रदेश सरकार सतत् विकास और आर्थिक वृद्धि के लिए समग्र दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। इससे भविष्य के लिए नवीन रणनीतियां तैयार करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, ऊर्जा क्षेत्र के विकास, पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन और शिक्षा तथा स्वास्थ्य क्षेत्र की अधोसंरचना को केंद्र में रख कर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल विद्युत क्षमता का उच्चतम दोहन सुनिश्चित करना चाहती है और सरकार ने ऊर्जा परियोजनाओं में अधिक रॉयलटी प्राप्त करने का मामला उठाया है। प्रदेश प्राकृतिक खेती में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हैं और डेयरी क्षेत्र के विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न पहल की गई है और व्यवस्था परिवर्तन का अर्थ आत्मनिर्भर हिमाचल बनने की ओर अग्रसर होना है।

अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विचारक एवं उद्यमी सैम पित्रोदा भी वर्चुअल माध्यम से अमेरिका से इस सत्र में जुड़े। उन्होंने प्रदेश के समावेशी विकास के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए तथा इस विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने प्रदेश सरकार की नवाचार प्रयासों की सराहना की और कहा कि हिमाचल के विकास के लिए वह प्रदेश सरकार से अपने ज्ञान को साझा करने के इच्छुक है।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने प्रदेश सरकार द्वारा दो वर्षों में उठाए गए विभिन्न कदमों की विस्तृत जानकारी दी।
विषय विशेषज्ञ, विभिन्न विभागों के सचिव, प्रदेश सरकार के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
धारा 356 का दुरूपयोग करते हुए 88 बार प्रदेश की सरकारों को कांग्रेस द्वारा ध्वस्त किया गया : बिंदल

शिमला : धारा 356 का दुरूपयोग करते हुए 88 बार प्रदेश की सरकारों को कांग्रेस द्वारा ध्वस्त किया गया : बिंदल

हिमाचल में मन की बात का सीधा प्रसारण 6294 बूथों पर सुना : कटवाल

शिमला : हिमाचल में मन की बात का सीधा प्रसारण 6294 बूथों पर सुना : कटवाल

राज्य सरकार ने चिकित्सा विशेषज्ञों के स्टाइपंड में 170 प्रतिशत तक की वृद्धि की

शिमला : राज्य सरकार ने चिकित्सा विशेषज्ञों के स्टाइपंड में 170 प्रतिशत तक की वृद्धि की

प्राकृतिक खेती से आर्थिक समृद्धि की राह पर पांगी घाटी के 1600 किसान

शिमला : प्राकृतिक खेती से आर्थिक समृद्धि की राह पर पांगी घाटी के 1600 किसान

मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी

शिमला : मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी

बाबा साहेब के संविधान की आत्मा पर कांग्रेस ने किया प्रहार: अनुराग ठाकुर

शिमला : बाबा साहेब के संविधान की आत्मा पर कांग्रेस ने किया प्रहार: अनुराग ठाकुर

जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री से भेंट की

शिमला : जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री से भेंट की

मुख्यमंत्री की घोषणा से पांगी घाटी के किसान-बागवान में खुशी की लहर

शिमला : मुख्यमंत्री की घोषणा से पांगी घाटी के किसान-बागवान में खुशी की लहर

खाद्य एवं आपूर्ति निगम से 20-30 करोड़ रुपये की सामग्री खरीदेगा पर्यटन विकास निगम

शिमला : खाद्य एवं आपूर्ति निगम से 20-30 करोड़ रुपये की सामग्री खरीदेगा पर्यटन विकास निगम

सरस्वती वाल भारती पाठशाला ज्वालामुखी में विश्व टीकाकरण दिवस मनाया

धर्मशाला : सरस्वती वाल भारती पाठशाला ज्वालामुखी में विश्व टीकाकरण दिवस मनाया

X