Hindi English Monday, 17 February 2025
BREAKING
हिमाचल में भी दिल्ली जैसा होगा कांग्रेस का हाल: डॉ. राजीव बिंदल बाल स्कूल ज्वालामुखी में यूथ एवं ईको क्लब ने करवाई विभिन्न प्रतियोगिताएं आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 फरवरी का पंचांग प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा के लिए उठा रही अनेक सुधारात्मक कदम, कीं विभिन्न योजनाएं आरम्भ मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा के लिए 27 पुलिस मोटरसाइकिलों को झंडी दिखाकर रवाना किया आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 फरवरी का पंचांग स्वर कोकिला वर्षा कटोच ने रेडिया किसान दिवस में बांधा समां मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 30वीं बैठक आयोजित बैंकों ने टीबी रोगियों के लिए 111 पोषण किटें भेंट की, सीएमओ ने आभार जताया हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से 28 मार्च, 2025 तक

हरियाणा

More News

कालका | हरियाणा की जनता को पता है कि : यदि आएगा राहुल गांधी, तो साथ लाएगा भ्रष्टाचार की आंधी - बिंदल

Updated on Sunday, September 29, 2024 17:47 PM IST

हरियाणा की जनता को पता है कि : यदि आएगा राहुल गांधी, तो साथ लाएगा भ्रष्टाचार की आंधी - बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हरियाणा चुनाव के अंतर्गत कालका विधानसभा क्षेत्र में एक युवा रैली को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस शासनकाल में हरियाणा ‘दलाल और दामाद’ राज और भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया था। इसके विपरीत, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में विकास को बढ़ावा दिया।

बिंदल ने कहा कि हरियाणा में चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, एक तरफ हरियाणा के लाल नायब सिंह सैनी हैं और दूसरी तरफ गांधी परिवार एवं दलालों की फ़ौज है। सबसे प्रमुख बात यह है कि हरियाणा की जनता राज्य में भाजपा की जीत की हैट्रिक सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं। हरियाणा की जनता को पता है कि ‘यदि आएगा राहुल गांधी, तो साथ लाएगा भ्रष्टाचार की आंधी।’

राहुल गांधी अक्सर किसानों पर चर्चा करते हैं और हरियाणा चुनाव भी नजदीक आ रहे हैं। इस समय जनता को यह बताना जरूरी है कि भाजपा सरकार फसल बीमा योजना और एमएसपी पर 24 फसलों की खरीद जैसी पहलों के माध्यम से किसानों को लाभ दे रही है। इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी किसानों की जमीन हड़पने वाले जमीन “हड़पू जीजा” जी के मुद्दों पर एक शब्द नहीं बोल रही है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार भ्रष्टाचार के चार स्तंभों का प्रतिनिधित्व करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा में एक रैली के दौरान कांग्रेस के “शाही परिवार” को देश में सबसे भ्रष्ट बताया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा को 'दलाल और दामाद' की सरकार दी थी, भूपिंदर सिंह हुड्डा केवल मुखौटा हैं, भ्रष्टाचार का असली चेहरा राहुल गांधी और गांधी परिवार हैं। जेल में बंद ऐसे कई दलालों और भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है और आगे भी ये सुनिश्चित किया जाएगा कि जो भ्रष्टाचारी अभी बाहर है उसे भी जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। गांधी परिवार के एक और क्राइम मास्टर हैं, ‘जीजा जी’ रॉबर्ट वाड्रा जो जमीनों को हड़पने में बहुत आगे हैं। हरियाणा में एक शिखोपुर जमीन घोटाला हुआ, जिसमें साढ़े 3 एकड़ की किसानों की भूमि को रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्कायलाइट ने खरीदा जबकि इस भूमि को खरीदने के लिए इस कंपनी के पास एक भी रुपया नहीं था। इस कंपनी ने भुगतान एक प्राइवेट बिल्डर से पैसे लेकर किया और भुगतान हो जाने के बाद कांग्रेस की सरकार ने जमीन के उपयोग को बदल दिया। बाद में इसे खरीद से 4 गुना अधिक दाम पर एक प्राइवेट बिल्डर को बेचकर भारी मुनाफा कमाया गया।

उन्होंने कहा की जब से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार आई है तब से हिमाचल में भी कुछ ऐसे ही हालात है, हिमाचल के कोने कोने में भ्रष्टाचार का बोल बाला बढ़ता ही चला जा रहा है, जमीन घोटाला, उद्योग घोटाला, राशन डिपो घोटाला, एचपीएसआईबी घोटाला, मार्केटिंग बोर्ड घोटाला केस अनेकों घोटालों का शोर हिमाचल में व्यापक रूप से फैल चुका है।

Have something to say? Post your comment
विकास कार्यों में कोई भी अधिकारी ना बरते कोताही- किरण चौधरी

समीक्षा बैठक : विकास कार्यों में कोई भी अधिकारी ना बरते कोताही- किरण चौधरी

शीत लहरों के बीच सूरज की किरणों की छठा ने सरोवर पर बिखेरा अपनी सौन्दर्यता का रंग

कुरुक्षेत्र : शीत लहरों के बीच सूरज की किरणों की छठा ने सरोवर पर बिखेरा अपनी सौन्दर्यता का रंग

जुलाना से कांग्रेस उम्मीदार और ओलंपियन विनेश फोगाट आगे

हरियाणा : जुलाना से कांग्रेस उम्मीदार और ओलंपियन विनेश फोगाट आगे

पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला से आगे चल रहे

हिसार : पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला से आगे चल रहे

कांग्रेस आ रही है- कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा : कांग्रेस आ रही है- कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा

चुनाव पर्यवेक्षक ने लिया भिवानी विधानसभा क्षेत्र के नामांकन पत्रों की जांच कार्य का जायजा

भिवानी : चुनाव पर्यवेक्षक ने लिया भिवानी विधानसभा क्षेत्र के नामांकन पत्रों की जांच कार्य का जायजा

सुनीता दुग्गल का ‘ऑफिसर स्टाइल’ रहा टिकट कटने की सबसे बड़ी वजह!

फतेहाबाद : सुनीता दुग्गल का ‘ऑफिसर स्टाइल’ रहा टिकट कटने की सबसे बड़ी वजह!

क्या नायब सरकार में अब अनिल विज नहीं बन पाएंगे होम मिनिस्टर!

चंडीगढ़ : क्या नायब सरकार में अब अनिल विज नहीं बन पाएंगे होम मिनिस्टर!

प्रधानमंत्री 11 मार्च को हरियाणा का दौरा करेंगे

गुरुग्राम : प्रधानमंत्री 11 मार्च को हरियाणा का दौरा करेंगे

बागी निधायक मनसा देवी मंदिर पहुंचे

पंचकूला : बागी निधायक मनसा देवी मंदिर पहुंचे

X