Hindi English Monday, 19 May 2025
BREAKING
हम हाइड्रोजन बम की धमकी से डरने वाले नहीं है : कश्यप हिमाचल के कांग्रेस राज में चल रही " परेशान एक्सप्रेस" नमक ट्रेन : कर्ण नंदा कांग्रेस मंत्री चंद्र कुमार कर रहे बार-बार पाकिस्तान की तरफदारी, नजरिया स्पष्ट करे : बिंदल भडोली कोहाला के हितार्थ मोहन सूद ने प्लस टू आर्ट्स परीक्षा में आठवां स्थान प्राप्त किया आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 19 मई का पंचांग भविष्य के सपनों में आशा की किरण बनकर उभर रही ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना हिमाचल प्रदेश में छात्रवृत्ति योजनाआंे से 87 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए लाभान्वित लारजी विद्युत परियोजना पुनः बहाल कर पूर्ण रूप से कार्यशील की गई आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 18 मई का पंचांग एक राष्ट्र एक चुनाव की संसदीय समिति तीन महाराष्ट्र दौरे पर

राष्ट्रीय

More News

नई दिल्ली | सुक्खू सरकार के संरक्षण में हिमाचल में फल-फूल रहा भ्रष्टाचार - आरपी सिंह

Updated on Wednesday, July 10, 2024 08:08 AM IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर अधिकारियों द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रमुख सहयोगियों ज्ञान चंद और प्रभात चंद को राज्य में करोड़ों रुपये के घोटालों में शामिल पाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस व सीएम सुक्खू पर बड़ा हमला बोला है।


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने इस मामले पर कहा कि ईडी की जांच में हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खूू के संरक्षण में वहां हो रहे भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि सीएम के सहयोगी ज्ञान चंद और प्रभात चंद सरकार के संरक्षण में बेनामी ठेके लेते थे और बेनामी काम करते थे। ये लोग सीएम सुक्खूू की देखरेख में भ्रष्टाचार के जरिए करोड़ों की कमाई कर रहे थे।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ईडी की जांच में आठ करोड़ रुपए का घोटाला तो साफ दिखाई देता है। इस पैसे को सीएम के दोनों सहयोगियों ने नकदी के रूप में एक खाते में जमा किया था। इससे स्पष्ट है कि अपने सहयोगियों के जरिए सीएम सुक्खू खुद भ्रष्टाचार मे शामिल हैं और अवैध रूप से करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।

आरपी सिंह ने कहा कि यह भी जानकारी आ रही है कि ज्ञान चंद और प्रभात चंद ने बेनामी कंपनियों के जरिए कंस्ट्रक्शन व खनन का भी काम किया है। इन कंपनियों के माध्यम से हजारोें करोड़ रुपए का घोटाला किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी और आईटी को कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिसके जरिए ज्ञान चंद और प्रभात चंद के अवैध कार्यों का पता चलता है। सूत्र बताते हैं कि सुक्खू सरकार ने इन दोनों को संरक्षण प्रदान किया है। इससे राज्य के खजाने को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है।

Have something to say? Post your comment
 ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया

सिंदूर : ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी शिविरों को सटीकता के साथ निशाना बनाया

निशाना : ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी शिविरों को सटीकता के साथ निशाना बनाया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सीसीएस द्वारा लिए गए निर्णयों का देश भर में समर्थन

दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सीसीएस द्वारा लिए गए निर्णयों का देश भर में समर्थन

पहलगाम आतंकी हमले ने झकझोरा देश को – व्यापारिक समुदाय आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र संगठित – खंडेलवाल

हमला : पहलगाम आतंकी हमले ने झकझोरा देश को – व्यापारिक समुदाय आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र संगठित – खंडेलवाल

देश का माहौल एक राष्ट्र-एक चुनाव के पक्ष में: अनुराग सिंह ठाकुर

श्रीनगर: : देश का माहौल एक राष्ट्र-एक चुनाव के पक्ष में: अनुराग सिंह ठाकुर

मुख्यमंत्री Sukhu ने केरल में 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में भाग लिया

केरल : मुख्यमंत्री Sukhu ने केरल में 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में भाग लिया

कांग्रेस ने राजीव गांधी फ़ाउंडेशन में चीनी अधिकारियों से क्यों लिए पैसे: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : कांग्रेस ने राजीव गांधी फ़ाउंडेशन में चीनी अधिकारियों से क्यों लिए पैसे: अनुराग सिंह ठाकुर

भारत को वक़्फ़ के ख़ौफ़ से आज़ादी दिलाने का यह सही समय: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : भारत को वक़्फ़ के ख़ौफ़ से आज़ादी दिलाने का यह सही समय: अनुराग सिंह ठाकुर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का कोच्चि एयरपोर्ट पर स्वागत

कोच्चि : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का कोच्चि एयरपोर्ट पर स्वागत

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भारत के बौद्धिक पुनर्जागरण के रूप में सराहा

शिक्षा : प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भारत के बौद्धिक पुनर्जागरण के रूप में सराहा

X