Hindi English Monday, 19 May 2025
BREAKING
हम हाइड्रोजन बम की धमकी से डरने वाले नहीं है : कश्यप हिमाचल के कांग्रेस राज में चल रही " परेशान एक्सप्रेस" नमक ट्रेन : कर्ण नंदा कांग्रेस मंत्री चंद्र कुमार कर रहे बार-बार पाकिस्तान की तरफदारी, नजरिया स्पष्ट करे : बिंदल भडोली कोहाला के हितार्थ मोहन सूद ने प्लस टू आर्ट्स परीक्षा में आठवां स्थान प्राप्त किया आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 19 मई का पंचांग भविष्य के सपनों में आशा की किरण बनकर उभर रही ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना हिमाचल प्रदेश में छात्रवृत्ति योजनाआंे से 87 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए लाभान्वित लारजी विद्युत परियोजना पुनः बहाल कर पूर्ण रूप से कार्यशील की गई आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 18 मई का पंचांग एक राष्ट्र एक चुनाव की संसदीय समिति तीन महाराष्ट्र दौरे पर

पंजाब

More News

चंडीगढ़ | प्रियंका गांधी का PM पर हमला, 'अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है तो लोगों के जीवन में प्रगति क्यों नहीं हो रही

Updated on Monday, May 27, 2024 16:18 PM IST

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि अगर देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है तो लोगों के जीवन में प्रगति क्यों नहीं हो रही।

फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह के समर्थन में पंजाब में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘‘सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए झूठ बोलने और जनता से खोखले वादे करने’’ का आरोप लगाया।

चंडीगढ़ में एक अन्य रैली में उन्होंने बीजेपी के इस आरोप पर पलटवार किया कि कांग्रेस हिंदू विरोधी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी का दर्शन भगवद्गीता की शिक्षाओं पर आधारित है, जिसने लोगों को सत्य, प्रेम, सद्भाव और अहिंसा के बारे में सिखाया है।

फतेहगढ़ साहिब में कांग्रेस महासचिव ने लोगों से एक जून के चुनाव में सिंह की जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

प्रियंका गांधी ने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में 70 करोड़ युवा बेरोजगार हैं और बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में 30 लाख पद रिक्त हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘वह (मोदी) मंचों पर बड़े-बड़े दावे करते हैं कि अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। मैं पूछना चाहती हूं कि यदि इसमें तेजी से वृद्धि हो रही है तो आपके (लोगों के) जीवन में प्रगति क्यों नहीं हो रही। आपके बच्चों को नौकरी क्यों नहीं मिली?’’

प्रियंका गांधी ने कहा, ''महंगाई इतनी ज्यादा क्यों बढ़ गई है। अगर देश तेजी से प्रगति कर रहा है तो यहां की इस्पात कारखाने बंद क्यों हो रहे हैं। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाकर उद्योग को कमजोर क्यों किया जा रहा है। मध्यम वर्ग और आपको राहत पहुंचाने के लिए एक भी योजना नहीं है।''

उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा, “और महंगाई इतनी क्यों बढ़ गई है। अगर देश तेजी से प्रगति कर रहा है तो यहां के इस्पात कारखाने क्यों बंद हो रहे हैं। जीएसटी लगाकर उद्योग को कमजोर क्यों किया जा रहा है? मध्यम वर्ग और आपकी राहत के लिए एक भी योजना नहीं है। सिर्फ टीवी पर प्रगति दिख रही है, आपके जीवन में कोई प्रगति नहीं हो रही।”

उन्होंने कहा, “वे आपकी समस्याओं के बारे में नहीं बोलते हैं। वे यह नहीं बताते हैं कि वे महंगाई को नियंत्रित करने और बेरोजगारी कम करने के लिए क्या कर रहे हैं।”

प्रियंका गांधी ने कहा, “वे यह नहीं बताते कि पंजाब में महिलाएं असुरक्षित क्यों महसूस कर रही हैं। वे यह नहीं बताते कि पंजाब में मादक पदार्थों की समस्या इतनी क्यों बढ़ गई है।” कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सिर्फ उनकी पार्टी (कांग्रेस) जनता की बात करती है। प्रियंका गांधी ने मोदी पर लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ‘‘बेतुकी बातें’’ करते रहने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘वह आपसे तीसरे कार्यकाल के लिए धर्म के आधार पर सत्ता देने के लिए कह रहे हैं। कौन सा भगवान कहता है कि किस पार्टी को वोट देना है? सभी धर्म आपको ईमानदारी से अपना जीवन जीने, सच्चाई के रास्ते पर चलने और देश को एकजुट रखने के लिए कहते हैं। सभी धर्म यही कहता है। कोई भगवान नहीं कहता कि अपना वोट बीजेपी को दो और (ईवीएम पर) कमल (बीजेपी का चुनाव चिह्न) बटन दबाओ।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी देश के सामने मौजूद गंभीर मुद्दों जैसे बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की बदहाली पर बात करने से बचते हैं।

फतेहगढ़ साहिब में उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश सहित कुछ राज्यों में निर्वाचित सरकारों को गिराने का प्रयास किया।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उन कंपनियों से चंदा लिया, जिन पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग ने छापा मारा था। उन्होंने दावा किया, ‘‘छापेमारी की गई। उन्होंने चंदा लिया और उसके बाद छापेमारी बंद हो गई।’’

बिना किसी का नाम लिए प्रियंका गांधी ने अजित समाचार पत्र समूह के प्रबंध संपादक बरजिंदर सिंह हमदर्द के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘आपने देखा है कि अजित अखबार के साथ क्या हुआ।’’

पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने जालंधर के करतारपुर में 315 करोड़ रुपये के जंग-ए-आजादी स्मारक के निर्माण में धन के कथित दुरुपयोग के संबंध में हमदर्द और 25 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘आपको यह समझने की जरूरत है कि केंद्र में क्या हो रहा है और आपके राज्य में क्या हो रहा है और आपको हर स्तर पर कैसे गुमराह किया जा रहा है।’’

पटियाला में प्रियंका गांधी ने महिला रैली को संबोधित किया और महंगाई और बेरोजगारी को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘‘आज महिलाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या महंगाई है। आप (महिलाएं) दुकानों पर जाती हैं और कई चीजें नहीं खरीद पातीं। हर चीज महंगी हो गई है।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कह रहे हैं कि अगर आपके पास भैंस होगी तो कांग्रेस चोरी कर लेगी। प्रियंका ने कहा, “महिलाओं के बीच भ्रम पैदा करने के लिए वह कहते हैं कि कांग्रेस एक्स-रे कराएगी और आपका मंगलसूत्र छीन लेगी।”

उन्होंने कहा, “वह कहते हैं कि हम (कांग्रेस) हिंदू विरोधी हैं और उनके घोषणापत्र में लिखा है कि हम आपके आभूषण लेकर दूसरों को दे देंगे।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “हमारी पार्टी महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलती है। उनका पूरा स्वतंत्रता आंदोलन भगवद्गीता की शिक्षाओं पर आधारित था। यह सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों और हमारे सदियों पुराने हिंदू धर्म की शिक्षाओं पर आधारित था। फिर ऐसा कैसे हो सकता है हम धर्म के विरोधी हो गए हैं।” उन्होंने कहा कि ऐसी बात कहकर प्रधानमंत्री सोच रहे हैं कि देश की सभी महिलाएं मूर्ख हैं।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री द्वारा धार्मिक नेताओं से संकट की इस घड़ी में सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे और शांति के सिद्धांतों को और मजबूत करने की अपील

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री द्वारा धार्मिक नेताओं से संकट की इस घड़ी में सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे और शांति के सिद्धांतों को और मजबूत करने की अपील

मुख्यमंत्री मान ने केंद्र से जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर विशेष पैकेज और ड्यूटी के लिए सीमावर्ती क्षेत्र भत्ता मांगा

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मान ने केंद्र से जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर विशेष पैकेज और ड्यूटी के लिए सीमावर्ती क्षेत्र भत्ता मांगा

सरहदों की रक्षा के लिए हम पूरा सहयोग देंगे, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पंजाब तैयार-मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ : सरहदों की रक्षा के लिए हम पूरा सहयोग देंगे, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पंजाब तैयार-मुख्यमंत्री

सत्य से बढ़कर कुछ भी नहीं है

गांधी जयंती : सत्य से बढ़कर कुछ भी नहीं है

देश में चंद बड़ी कंपनियों का मुनाफा बढ़ रहा नौकरियां घट रही : विज

पठानकोट : देश में चंद बड़ी कंपनियों का मुनाफा बढ़ रहा नौकरियां घट रही : विज

पुंछ हमले पर चरणजीत सिंह चन्नी ने उठाए सवाल, अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब

जालंधर : पुंछ हमले पर चरणजीत सिंह चन्नी ने उठाए सवाल, अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब

‘हाथ’ का साथ छोड़ दलवीर गोल्डी ने थामा ‘आप’ का दामन, सीएम मान के खिलाफ भी लड़ चुके हैं चुनाव

चंडीगढ़ : ‘हाथ’ का साथ छोड़ दलवीर गोल्डी ने थामा ‘आप’ का दामन, सीएम मान के खिलाफ भी लड़ चुके हैं चुनाव

हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ से संबंध रखने वाले पत्रकार नलिन आचार्य बने चंडीगढ़ प्रेस क्लब के नए प्रधान

चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ से संबंध रखने वाले पत्रकार नलिन आचार्य बने चंडीगढ़ प्रेस क्लब के नए प्रधान

CAA के साथ भाजपा का एक और संकल्प पूरा: अनुराग ठाकुर

चंडीगढ़ : CAA के साथ भाजपा का एक और संकल्प पूरा: अनुराग ठाकुर

ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੱਖਣੀ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਵਲੋਂ ਸਕੀਮ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਭਰਪੂਰ ਲਾਹਾ

ਲੁਧਿਆਣਾ : ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੱਖਣੀ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਵਲੋਂ ਸਕੀਮ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਭਰਪੂਰ ਲਾਹਾ

X